महारत्न कंपनी HAL से मिला ऑर्डर, डिफेंस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी
डिफेंस कंपनी एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को 5% की तेजी के साथ 1178.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने बताया है कि उसे महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स से एक ऑर्डर मिला है।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 1178.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने बताया है कि उसे महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से एक ऑर्डर मिला है। इस बिजनेस अपडेट के बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 5 साल में 2200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज (Axiscades Technologies) ने घोषणा की है कि उसकी सहायक इकाई मिस्ट्रल सॉल्यूशंस (Mistral Solutions) को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर LCA Mk1A प्रोग्राम के लिए है और इसकी वैल्यू 80 करोड़ रुपये है। मिस्ट्रल सॉल्यूशंस का हाई-परफॉर्मेंस एम्बेडिड सिस्टम्स और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में स्पेशलाइजेशन है। वहीं, एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है। कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में काम करती है।
2263% उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 5 साल में 2263 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2021 को 49.85 रुपये पर थे। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 फरवरी 2026 को 1178.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 967 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 233 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर करीब 60 पर्सेंट चढ़ गए हैं। हालांकि, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 5 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1778.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 662.25 रुपये है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप सोमवार 9 फरवरी 2026 को 5000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें

