महारत्न कंपनी से मिला 2205 करोड़ रुपये का ऑर्डर, नई ऊंचाई पर पहुंच गए डिफेंस शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डिफेंस कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेब के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 13% से अधिक की तेजी के साथ 1960 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • एस्ट्रा माइक्रोवेब को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर मिला है
Astra Microwave
एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। डिफेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1960 रुपये पर पहुंच गए हैं। एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से कंपनी के शेयरों में 130 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयरों में यह तेज उछाल एक बड़ा डिफेंस ऑर्डर मिलने के बाद आया है। एस्ट्रा माइक्रोवेब को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से यह ऑर्डर मिला है।

2205 करोड़ रुपये का मिला है ऑर्डर
एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स (Astra Microwave Products) को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 2205.23 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। डिफेंस कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस ऑर्डर में उत्तम राडार प्रोग्राम के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई करनी है। इस ऑर्डर को 5 साल में पूरा किया जाना है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 1163 करोड़ रुपये था और यह ऑर्डर कंपनी के सालाना रेवेन्यू का करीब दोगुना है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत एस्ट्रा माइक्रोवेब को उत्तम राडार प्रोग्राम के लिए 122 एंटी-एयरक्राफ्ट एग्जिलियरी यूनिट्स (AAU) और 121 इंटरफेस फ्रेम्स की सप्लाई करनी है।

1035% से अधिक उछल गए हैं एस्ट्रा माइक्रोवेब के शेयर
एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स (Astra Microwave Products) के शेयर पिछले 5 साल में 1035 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 30 जुलाई 2021 को 170.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2026 को 1960 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 1700 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में डिफेंस कंपनी के शेयर 425 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 100 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है डिफेंस कंपनी
एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने अक्टूबर 2005 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। डिफेंस कंपनी ने दिसंबर 2010 में निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अक्टूबर 2005 में अपने शेयर का बंटवारा भी किया है। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़महारत्न कंपनी से मिला 2205 करोड़ रुपये का ऑर्डर, नई ऊंचाई पर डिफेंस शेयर