10 टुकड़ों में बंट चुका है यह डिफेंस शेयर, 3400% से ज्यादा की आ चुकी है तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को 6% से ज्यादा चढ़कर 412.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं
  • कंपनी के शेयर 5 साल में 3400% से अधिक उछल गए हैं
  • कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है

Defence stock
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 6 महीने में 117 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में गजब की तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 412.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 6 महीने में कंपनी के शेयर 117 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 3400 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट का कहना है कि अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में और तेजी आ सकती है। डिफेंस कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

485 रुपये का दिया है टारगेट
ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस कंपनी के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 485 रुपये का टारगेट दिया है। यह टारगेट 12 महीने की अवधि के लिए है। ICICI डायरेक्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट की तेजी देखने को मिल सकती है।

3400% से ज्यादा चढ़ गए हैं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर 5 साल में 3400 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 24 सितंबर 2021 को 11.71 रुपये पर थे। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 22 सितंबर 2026 को 412.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2413 पर्सेंट का उछाल आया है। 3 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 660 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 50 पर्सेंट का उछाल आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 466.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 180.80 रुपये है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मार्केट कैप मंगलवार 22 सितंबर को 15,258 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

10 टुकड़े में बंट चुका है यह डिफेंस शेयर
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा था। जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 49.98 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 50.02 पर्सेंट है।

(मिंट के इनपुट के साथ)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़10 टुकड़ों में बंट चुका है यह डिफेंस शेयर, 3400% से ज्यादा की आ चुकी है तेजी