Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Defence Stock Apollo Micro Systems rallied 5 Percent today company bagged order from DRDO and Private company
DRDO से मिला ऑर्डर, डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी, 4 साल में 2371% चढ़ गया शेयर

DRDO से मिला ऑर्डर, डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी, 4 साल में 2371% चढ़ गया शेयर

संक्षेप:

डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स मंगलवार को BSE में 5% चढ़कर 272.80 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दो नए ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी को एक ऑर्डर DRDO से मिला है।

Nov 25, 2025 06:16 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 272.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दो नए ऑर्डर मिलने के बाद आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को एक ऑर्डर डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से मिला है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में पिछले 4 साल में 2300 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिफेंस कंपनी को मिले ऑर्डर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने बताया है कि उसे दो नए ऑर्डर मिले हैं, इन ऑर्डर की वैल्यू 27.37 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया है कि उसे पहला ऑर्डर DRDO से मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 5.77 करोड़ रुपये है। वहीं, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को दूसरा ऑर्डर एक प्राइवेट कंपनी से मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 21.6 करोड़ रुपये की है। इससे पहले, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को 18,92,500 डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला था। कंपनी ने इस ऑर्डर के दूसरे डीटेल्स का जिक्र नहीं किया था। इसके अलावा, कंपनी की सहायक इकाई अपोलो डिफेंस इंडस्ट्रीज ने हाल में IDL एक्सप्लोसिव्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ये भी पढ़ें:रॉकेट बना बैंक शेयर, 5 दिन में 23% उछला दाम, इस दिग्गज ने खरीदे 45 लाख और शेयर

2371% उछल गए हैं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले चार साल में 2371 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 26 नवंबर 2021 को 11.04 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 नवंबर 2025 को BSE में 272.80 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले तीन साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 1005 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:63% से ज्यादा टूट गया अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, 150 रुपये के नीचे पहुंचा दाम

एक साल में 185% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर पिछले एक साल में 185 पर्सेंट उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 25 नवंबर 2024 को 95.75 रुपये पर थे। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 25 नवंबर 2025 को 272.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 126 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में डिफेंस कंपनी के शेयर करीब 97 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।