सरकार से मिला मिसाइल और रॉकेट बनाने का लाइसेंस, डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 16% से ज्यादा उछलकर 282.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी ने बताया है कि उसे मिसाइल, टॉरपीडो, एरियल बम, रॉकेट्स बनाने के लिए सरकार से लाइसेंस मिला है।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 16 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 282.95 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 287.45 रुपये के स्तर को भी छुआ। डिफेंस कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कई तरह के डिफेंस वीपन सिस्टम्स और गोला-बारुद की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपनी को भारत सरकार से लाइसेंस मिला है।
मिसाइल, रॉकेट्स और टॉरपीडो बनाएगी कंपनी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को यह लाइसेंस मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तहत आने वाले डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने जारी किया है। यह लाइसेंस 10 अप्रैल 2026 को दिया गया है और यह लाइफटाइम के लिए वैलिड है। अप्रूवल के तहत कंपनी हाई-कैलिबर वीपन सिस्टम्स मैन्युफैक्चर, असेंबल और टेस्ट करने के लिए अधिकृत है। इन वीपन सिस्टम्स में मिसाइल्स, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्स (ATGMs), टॉरपीडो, एरियल बम, रॉकेट्स और लॉइटरिंग म्यूनिशंज शामिल हैं। इन वीपन्स की मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग कंपनी की हैदराबाद स्थित इकाई में होगी।
3023% उछल गए हैं डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले 5 साल में 3023 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 9.06 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2026 को 282.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 1849 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले तीन साल की बात करें तो डिफेंस कंपनी के शेयर 796 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 136 पर्सेंट की तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 354.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 110.60 रुपये है।
10 टुकड़े में बंट चुका है डिफेंस शेयर
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.41 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 47.59 पर्सेंट है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


