Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Defence Stock Apollo Micro Systems jumped around 5 percent today company gets manufacturing licence
डिफेंस कंपनी को मिला 15 साल का लाइसेंस, कमजोर बाजार में भी रॉकेट बना शेयर

डिफेंस कंपनी को मिला 15 साल का लाइसेंस, कमजोर बाजार में भी रॉकेट बना शेयर

संक्षेप:

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को करीब 5% उछलकर 279.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को 15 साल का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिला है।

Dec 02, 2025 02:59 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में कमजोर बाजार में भी तूफानी तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में करीब 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 279.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने बताया है कि उसे डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) से 15 साल का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिला है। यह लाइसेंस अनमैन्ड हेलीकॉप्टर्स एक्टिविटीज के डिफेंस एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट के प्रॉडक्शन के लिए है, इसमें अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स भी शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी को मिले मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के डीटेल्स
इस मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस से हैदराबाद बेस्ड डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को एडवांस्ड अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS), इनर्शल नैविगेशन सिस्टम्स (INS) और कंप्लीट रडार इक्विपमेंट सेगमेंट में विस्तार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनी हाई-वैल्यू डिफेंस टेक्नोलॉजीज में अपना पोर्टफोलियो बढ़ा पाएगी। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि यह लाइसेंस डिफेंस एयरक्रॉफ्ट और एलाइड डिफेंस इक्विपमेंट इन 2 डिफेंस कैटेगरीज के तहत मैन्युफैक्चरिंग को कवर करता है।

ये भी पढ़ें:बुरे हाल में ड्रोन कंपनी के शेयर, लगातार दूसरे दिन धड़ाम, 35% से ज्यादा टूटे

5 साल में 2300% से ज्यादा उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले पांच साल में 2300 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 4 दिसंबर 2020 को 11.58 रुपये पर थे। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 2 दिसंबर 2025 को 279.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 2430 पर्सेंट के करीब तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 930 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 354.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 92.50 रुपये है।

ये भी पढ़ें:40% टूट गया यह शेयर, बाजार में उतरते ही धड़ाम, 121 रुपये का शेयर 73 पर आया

10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। डिफेंस कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।