डिफेंस कंपनी को मिला बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर, 6400% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को 5% के उछाल के साथ 319.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को नॉर्थ अमेरिका से एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। ऑर्डर में कंपनी को 155mm आर्टिलरी शेल्स के लिए फिल्ड फ्यूज की सप्लाई करनी है।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 319.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने के बाद आया है। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स को यह एक्सपोर्ट ऑर्डर नॉर्थ अमेरिका में एक कस्टमर से मिला है और इस ऑर्डर की वैल्यू 107 करोड़ रुपये है। कंपनी को इस ऑर्डर में 155mm आर्टिलरी शेल्स के लिए फिल्ड फ्यूज की सप्लाई करनी है।
90000 फिल्ड फ्यूजेज की सप्लाई करेगी कंपनी
इस इंटरनेशनल ऑर्डर के तहत सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स 155mm आर्टिलरी शेल्स के लिए 90000 फिल्ड फ्यूजेज की सप्लाई करेगी। यह कंपोनेंट्स 155mm आर्टिलरी एम्युनिशन के लिए बेहद अहम है। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स अपनी इन-हाउस कैपेबिलिटीज के जरिए 10 महीने में यह कॉन्ट्रैक्ट पूरा करेगी। हैदराबाद बेस्ड कंपनी ने बताया है कि मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह से मेक इन इंडिया होगी और यह इंटरनेशनल डिफेंस एक्सपोर्ट रेगुलेशंस के साथ होगी।
6400% से ज्यादा चढ़ गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर पिछले 6 साल में 6425 पर्सेंट उछल गए हैं। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर 22 मई 2020 को 4.89 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 मई 2026 को 319.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 3007 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 10.27 रुपये से बढ़कर 319 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
3 साल में शेयर में 799% की तेजी
डिफेंस कंपनी सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स (Sigma Advanced Systems) के शेयर पिछले 3 साल में 799 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 12 मई 2023 को 35.49 रुपये पर थे। सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर 15 मई 2026 को 319.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 376 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 363 पर्सेंट उछले हैं। इस साल अब तक सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर 61 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 355.20 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 68.59 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 35.07 पर्सेंट थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 64.93 पर्सेंट थी।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


