डिफेंस कंपनी को 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, नई ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर

Jan 28, 2026 09:59 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 9% से अधिक चढ़कर 457.95 रुपये पर जा पहुंचे। डिफेंस कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1580 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

डिफेंस कंपनी को 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, नई ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 457.95 रुपये पर जा पहुंचे। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर कारोबार के आखिर में 8.90 पर्सेंट के उछाल के साथ 453.40 रुपये पर बंद हुए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में यह उछाल आया है।

कंपनी को हुआ है 1580 करोड़ रुपये का मुनाफा
डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1580 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। नवरत्न कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 1312 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 पर्सेंट बढ़कर 7154 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर 2025 तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा 1287 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सितंबर 2025 तिमाही में 5946 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष के 9 महीनों में BEL का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3836 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 3196 करोड़ रुपये था।

944% उछल गए हैं BEL के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर पिछले 5 साल में 944 पर्सेंट चढ़ गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 29 जनवरी 2021 को 43.43 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 जनवरी 2026 को 453.40 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 557 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 381 पर्सेंट उछले हैं। पिछले एक साल में नवरत्न कंपनी के शेयर करीब 76 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 457.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 240.15 रुपये है।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) साल 2015 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2015 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2022 में 2:1 के अनुपात में शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,