Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Defence company Apollo Micro Systems Share jumped 5 Percent today company received big approvals from DRDO
डिफेंस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, DRDO ने दी है बड़ी मंजूरी, 1997% चढ़ गए हैं शेयर

डिफेंस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, DRDO ने दी है बड़ी मंजूरी, 1997% चढ़ गए हैं शेयर

संक्षेप:

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर BSE में 5% उछलकर 249.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने बताया है कि उसे DRDO से दो बड़े अप्रूवल्स मिले हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 5 साल में 1997% उछल गए हैं।

Dec 22, 2025 01:51 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 249.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी ने बताया है कि उसे डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से दो बड़े अप्रूवल्स मिले हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को डायरेक्टेड एनर्जी वीपन (DEW) सिस्टम्स में दो अलग-अलग ट्रांसफर्स ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए DRDO से मंजूरी मिली है। डिफेंस कंपनी के शेयर 5 साल में 1997 पर्सेंट उछल गए हैं।

DRDO से मिली मंजूरी के डीटेल्स
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में अनाउंस किया है कि उसे DRDO से लेजर-बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वीपन (DEW) सिस्टम और डायरेक्टेड एनर्जी वीपन के लिए EO ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ी ट्रांसफर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT) की मंजूरी मिल गई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने कहा है कि ये ट्रांसफर्स ऑफ टेक्नोलॉजी डायरेक्टेड एनर्जी वीपन सबसिस्टम्स में कंपनी की क्षमताओं को मजबूत करेंगे। कंपनी फिलहाल इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेज के लिए क्रिटिकल एंटी-ड्रोन सिस्टम्स डिवेलप कर रही है, जिसमें सॉफ्ट किल और हार्ड किल सॉल्यूशंस होंगे।

1997% उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर पिछले पांच साल में 1997 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 24 दिसंबर 2020 को 11.91 रुपये पर थे। डिफेंस कंपनी के शेयर 22 दिसंबर 2025 को 249.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 1871 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 921 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 168 पर्सेंट की तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 354.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 92.50 रुपये है।

10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;