
आज शेयर बाजार में दहाड़ रहे हैं 6 डिफेंस कंपनियों के शेयर, 9% तक चढ़ा है भाव
Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। डिफेंस कंपनियों के शेयर 9 प्रतिशत तक चढ़ गए। इसके पीछे की कॉरपोरेट घोषणाओं को माना जा रहा है।
Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। डिफेंस कंपनियों के शेयर 9 प्रतिशत तक चढ़ गए। इसके पीछे की कॉरपोरेट घोषणाओं को माना जा रहा है। बता दें, शेयर बाजार में भारी बिकवाली आज देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई।
किन कंपनियों के शेयरों में उछाल?
एमटीएआर टेक्नोलॉजी, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, कोचिन शिपयार्ड, भारत डायनेमिक्स एंड डायनेमिक्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज शुक्रवार को 2 प्रतिशत से 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इनके अलावा पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बीईएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और बीईएमएल के शेयरों में एक प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह क्या?
एमटीएआर टेक्नोलॉजी के शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के बाद बीएसई में 2742 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए। मार्केट इस डिफेंस कंपनी से दूसरी छमाही में में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। बीते एक हफ्ते में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15.50 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 4 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 94 प्रतिशत बढ़ा है।
बीईएल को गुरुवार को 586 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। नया ऑर्डर कंपनी को ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग सिस्टम्स के लिए मिला है। इसका असर कंपी के शेयरों पर साफ दिख रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 6 सबमरिन का कॉन्ट्रैक्ट्स मार्च 2026 मे साइन किया जा सकता है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 72000 करोड़ रुपये की है। इस वर्क ऑर्डर में एमडीएल की भूमिका काफी अहम रहेगी। बता दें, अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को भी कल 275.27 करोड़ रुपये का काम मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




