1000 करोड़ रुपये जुटाएगी कर्ज फ्री कंपनी, ₹9 के स्तर पर ट्रेड कर रहा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • PC ज्वेलर ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की घोषणा की
  • इस बीच, शुक्रवार को शेयर 10.33 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 6% से ज्यादा टूटकर 9.71 रुपये के निचले स्तर तक आ गया
1000 करोड़ रुपये जुटाएगी कर्ज फ्री कंपनी, ₹9 के स्तर पर ट्रेड कर रहा शेयर

PC Jeweller share price: शेयर बाजार में कई पेनी स्टॉक हैं जो कर्ज फ्री हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक PC ज्वेलर का है। हाल ही मे कर्ज फ्री हुई इस कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट हो रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर 10.33 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 6% से ज्यादा टूटकर 9.71 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 7.45 रुपये है। शेयर मार्च 2026 में इस स्तर पर था।

फंड जुटाने का ऐलान

PC ज्वेलर ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16 जुलाई को QIP के जरिए एक या ज्यादा किश्तों में कुल ₹1,000 करोड़ तक की राशि जुटाने को मंजूरी दी। कंपनी QIP के जरिए एक या ज्यादा किश्तों में ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर और/या अन्य योग्य सिक्योरिटीज या इनका कोई कॉम्बिनेशन जारी करेगी।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की अधिकृत शेयर कैपिटल को मौजूदा ₹1310 करोड़ से बढ़ाकर ₹1460 करोड़ करने को भी मंजूरी दी। नई अधिकृत शेयर कैपिटल में ₹1 वाले 1200 करोड़ इक्विटी शेयर और ₹10 वाले 26 करोड़ प्रेफरेंस शेयर शामिल होंगे। यह बढ़ोतरी ₹1 वाले अतिरिक्त 150 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके और साथ ही कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के कैपिटल क्लॉज में जरूरी बदलाव करके की जाएगी।

कमेटी के गठन को भी मंजूरी

बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट कमेटी के गठन को भी मंजूरी दी। इस कमेटी के पास जरूरी मध्यस्थों, सलाहकारों और अन्य एजेंसियों को नियुक्त करने का अधिकार होगा। इसके अलावा, QIP के स्ट्रक्चर, साइज, टाइमिंग, प्राइसिंग, शुरुआती प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट, प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट और अन्य शर्तों को अंतिम रूप देने का अधिकार होगा। कंपनी ने 16 जुलाई को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कमेटी प्रस्तावित QIP के सिलसिले में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करेगी।

हाल ही में एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने अपना सारा बकाया कर्ज चुका दिया है। कर्ज चुकाने की इस कामयाबी के साथ, कंपनी ने अब कंसोर्टियम के 14 बैंकों में से 4 बैंकों का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है। इन 4 बैंकों का बकाया कर्ज, तय तारीख से काफी पहले ही चुका दिया गया है और खत्म कर दिया गया है।

शेयर परफॉर्मेंस

PC ज्वेलर के शेयर में एक साल के दौरान 43% की गिरावट आई है जबकि दो सालों में इसमें 36% की तेजी आई है। PC ज्वेलर के शेयर ने तीन सालों में 205% और पिछले पांच सालों में 257% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।