Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़debt free penny stock mangalam industrial finance hits upper circuit price below 1 rs
93 पैसे वाले शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट, कर्ज फ्री है कंपनी

93 पैसे वाले शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट, कर्ज फ्री है कंपनी

संक्षेप:

कर्ज फ्री कंपनी मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस के शेयर में मंगलवार 23 दिसंबर को 5% का अपर सर्किट लगा और भाव 93 पैसे की पिछली क्लोजिंग से 97 पैसे पर पहुंच गया। हाल ही में कंपनी ने फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू भी लॉन्च हुआ था।

Dec 23, 2025 04:43 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mangalam Industrial Finance share: बाजार में लिस्टेड कुछ ऐसे पेनी कैटेगरी के शेयर हैं जो समय-समय पर अपने परफॉर्मेंस से निवेशकों को हैरान करते हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी- मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस का है। कर्ज फ्री इस कंपनी के शेयर में मंगलवार 23 दिसंबर को 5% का अपर सर्किट लगा और भाव 93 पैसे की पिछली क्लोजिंग से 97 पैसे पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन रहा जब शेयर में तेजी दर्ज की गई। बता दें कि पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में शेयर चार बार पॉजिटिव जोन में बंद हुआ है।

शेयर का परफॉर्मेंस

अगर शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस अब भी दबाव में दिखता है। बीते एक महीने में शेयर करीब 30% टूटा है जबकि छह महीनों में इसमें लगभग 26% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल के आधार पर यह शेयर करीब 68% तक लुढ़क चुका है। शेयर का 52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹3.30 है तो निचला स्तर ₹0.80 रहा है।

राइट्स इश्यू लेकर आई थी कंपनी

हाल ही में कंपनी ने फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू भी लॉन्च हुआ था। यह इश्यू 27 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खुला रहा, जिसके जरिए कंपनी ने ₹48.08 करोड़ जुटाने की योजना बनाई। राइट्स इश्यू के बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयर बढ़कर 1.44 अरब हो गए। बता दें कि कंपनी लगभग कर्ज-मुक्त बताई जाती है। 1983 में स्थापित यह कोलकाता आधारित एनबीएफसी भूमि, उपकरण और भवनों के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराती है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 43.97 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 56.03 फीसदी की है। हालांकि, कुछ महीने पहले तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.41 फीसदी तो पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.59 फीसदी की थी। कहने का मतलब है कि प्रमोटर्स ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;