Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़debt free company s stock gave 4500 percent return in 1 year is it still great
कर्जमुक्त कंपनी के शेयर ने 1 साल में दिया 4500% रिटर्न, क्या यह अभी भी है जबरदस्त

कर्जमुक्त कंपनी के शेयर ने 1 साल में दिया 4500% रिटर्न, क्या यह अभी भी है जबरदस्त

संक्षेप: Multibagger Stock: कर्जमुक्त एक कंपनी के शेयर 1 साल में दिया 4500% रिटर्न दे चुके हैं। आज भी एलिटन इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर भाव 173.10 रुपये है, जो पिछले दिन के मुकाबले 4.97% की बढ़त दर्शाता है। पिछले एक साल में इसका रिटर्न 4550% से अधिक रहा है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स सिर्फ 4.83% ही बढ़ पाया।

Wed, 15 Oct 2025 12:05 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्जमुक्त एक कंपनी के शेयर 1 साल में दिया 4500% रिटर्न दे चुके हैं। आज भी एलिटन इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर भाव 173.10 रुपये है, जो पिछले दिन के मुकाबले 4.97% की बढ़त दर्शाता है। अगर इसके प्रदर्शन की बात करें तो इस साल 2025 में अब तक यह शेयर 1500% से भी ज्यादा चढ़ा है। पिछले एक साल में इसका रिटर्न 4550% से अधिक रहा है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स सिर्फ 4.83% ही बढ़ पाया।

52-सप्ताह का रिकॉर्ड: इस शेयर ने 25 अगस्त, 2025 को 422.65 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई को हिट किया था। वहीं, 15 अक्टूबर, 2024 को यह 3.72 रुपये के निचले स्तर पर था। कंपनी का मार्केट कैप 27,670 करोड़ रुपये के आसपास है।

तकनीकी स्थिति: शेयर का RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 39.2 है, जो दर्शाता है कि यह न तो अधिक खरीददारी (ओवरबॉट) के दायरे में है और न ही अधिक बिकवाली (ओवरसोल्ड) के।

शेयर होल्डिंग पैटर्न: सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.50% है। 17,458 सार्वजनिक शेयरधारकों के पास कुल 40.50% हिस्सेदारी है।

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

मुनाफा: कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून 2025 की तिमाही में 353% बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4.5 करोड़ रुपये था।

इनकम: इस दौरान कंपनी की इनकम में 302% की जबरदस्त बढ़त हुई और वह 199.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

ऑपरेटिंग फायदा: कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 326% बढ़कर 20.9 करोड़ रुपये का रहा।

कर्ज-मुक्त कंपनी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है।

क्या करती है कंपनी

एलिटन इंटरनेशनल लिमिटेड तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों (जैसे सिगरेट, शीशा, स्मोकिंग मिक्सचर) के निर्माण और व्यापार में लगी हुई है। कंपनी भारत के अलावा यूएई, सिंगापुर, हांगकांग और यूरोप जैसे बाजारों में भी कारोबार करती है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)