मई के दूसरे हफ्ते में भी DA बढ़ाने का ऐलान, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों के भी डीए में बढ़ोतरी की जा रही है
  • इसी कड़ी में एक और राज्य ने महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला लिया है
  • यह राज्य बिहार है
मई के दूसरे हफ्ते में भी DA बढ़ाने का ऐलान, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान करने लगी हैं। बीते अप्रैल महीने में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 पर्सेंट बढ़ाया तो अब राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर बढ़ोतरी कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार की सम्राट चौधरी की सरकार ने भी डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी मई के दूसरे हफ्ते में की गई है।

कितनी हुई है बढ़ोतरी

सम्राट चौधरी की सरकार ने राज्य के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह फैसला बिहार कैबिनेट के नए विस्तार के बाद हुई पहली बैठक में लिया गया। डीए में बढ़ोतरी का मतलब है कि कर्मचारियों की मासिक टेक-होम सैलरी (हाथ में आने वाला वेतन) बढ़ जाएगी जबकि पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) में इसी अनुपात में बढ़ोतरी मिलेगी, जिससे उन्हें महंगाई के असर से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

कर्नाटक सरकार का फैसला

इस बीच, कर्नाटक सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का मूल वेतन 14.25% से बढ़कर 15.75% हो गया है। DA में यह बढ़ोतरी सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू है, जिसमें बोर्ड और निगमों में कार्यरत कर्मचारी, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी शामिल हैं। यह भत्ता सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों, तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), AICTE और ICAR के वेतनमान के अंतर्गत आने वालों पर भी लागू है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि DA में हुई यह बढ़ोतरी मई के वेतन के साथ दी जाएगी। इस बढ़ोतरी से 5.25 लाख सरकारी कर्मचारियों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के तीन लाख कर्मचारियों तथा 4.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

अरुणाचल सरकार का फैसला

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सेवारत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इससे यह दर मूल वेतन/पेंशन के 60 प्रतिशत हो गयी है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अरुणाचल प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों पर लागू होगी। बता दें कि इससे पहले, राजस्थान की सरकार ने भी भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,