डिफेंस स्टॉक 9% उछला, निवेशक Q3 रिजल्ट से गदगद, आपका है दांव?
Data Patterns (India) Ltd Share price: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखा है। आज शुक्रवार को इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की होड़ सी मची है। जिसकी वजह से स्टॉक का भाव 9 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

Data Patterns (India) Ltd Share price: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखा है। आज शुक्रवार को इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की होड़ सी मची है। जिसकी वजह से स्टॉक का भाव 9 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।
9% से अधिक चढ़ गया था शेयर
बीएसई में आज डाटा पैटर्न्स इंडिया (लिमिटेड) का शेयर बीएसई में आज 2630.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2758.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कंपनी को कितना हुआ नेट प्रॉफिट?
डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड ने तिमाही नतीजों की जानकारी में बताया कि उनका नेट प्रॉफिट 58.30 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 30.54 प्रतिशत अधिक है। डाटा पैटर्न्स इंडिया के रेवन्यू में सालाना आधार पर 47.92 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 173.13 करोड़ रुपये रहा है।
डाटा पैटर्न्स का EBITDA सालाना आधार पर 43.58 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में यह 77.58 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, इस कंपनी का ऑर्डर बुक इस समय 760 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, 1107.80 करोड़ रुपये का लेकर बातचीत जारी है।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने डाटा पैटर्न्स के शेयरों के लिए 2529 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक शेयरों को होल्ड करने पर 43 प्रतिशत का फायदा मिला है। बता दें, साल में कंपनी के शेयरों का भाव 83 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


