दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, रॉकेट बने सिगरेट कंपनी के शेयर, राधाकिशन दमानी का है कंपनी पर बड़ा दांव
वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 18% से ज्यादा चढ़कर 286.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 116.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 18 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 286.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही के जबरदस्त वित्तीय नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल देखने को मिला है। चौथी तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज का मुनाफा सालाना आधार पर 120 पर्सेंट बढ़कर 116.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 53 करोड़ रुपये था। वीएसटी इंडस्ट्रीज, सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी है। दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी का वीएसटी इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है।
हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड
वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के हर शेयर पर 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। शेयरहोल्डर्स के अप्रूवल के 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। वीएसटी इंडस्ट्रीज ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 फिक्स की है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 30.9 पर्सेंट बढ़कर 457 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 349 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 208 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 69.5 करोड़ रुपये था।
सिगरेट बिजनेस का रेवेन्यू बढ़ा
वीएसटी इंडस्ट्रीज का नेट सिगरेट रेवेन्यू बढ़कर 1151 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 921 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में सिगरेट ऑपरेशंस से रेवेन्यू 631 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 337 करोड़ रुपये था। अनमैन्युफैक्चर्ड टोबैको से मिलने वाला रेवेन्यू 58 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 116 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 के लिए नेट सिगरेट रेवेन्यू बढ़कर 1732 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 1333 करोड़ रुपये था।
वीएसटी इंडस्ट्रीज पर राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव
दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी का सिगरेट कंपनी वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) पर बड़ा दांव है। राधाकिशन दमानी के पर्सनल पोर्टफोलियो में वीएसटी इंडस्ट्रीज के 5,351,850 शेयर हैं। कंपनी में दमानी की हिस्सेदारी 3.15 पर्सेंट है। वहीं, राधाकिशन दमानी की इनवेस्टमेंट फर्म ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास वीएसटी इंडस्ट्रीज के 44,078,298 शेयर हैं। कंपनी में ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स की 25.95 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
सिगरेट कंपनी वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। वीएसटी इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2024 में अपने निवेशकों को 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर बांटे।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


