Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DAC gave approval for 79000 rupee defence project these companies may get benefits
₹79000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को DAC से मिली मंजूरी, इन कंपनियों को हो सकता है फायदा, आपका है किसी में निवेश

₹79000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को DAC से मिली मंजूरी, इन कंपनियों को हो सकता है फायदा, आपका है किसी में निवेश

संक्षेप:

Defence stocks: सरकार की तरफ से गुरुवार को 79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद की मंजूरी दे दी गई है। डीएसी ने 23 अक्टूबर को इसका अप्रूवल दे दिया है। यह अप्रूवल इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए रक्षा उत्पादों को खरीदने के लिए मिला है।

Oct 24, 2025 08:30 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence stocks: सरकार की तरफ से गुरुवार को 79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद की मंजूरी दे दी गई है। डीएसी ने 23 अक्टूबर को इसका अप्रूवल दे दिया है। यह अप्रूवल इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए रक्षा उत्पादों को खरीदने के लिए मिला है। आइए जानते हैं कि इस 79000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का फायदा किन डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन तीन कंपनियों को मिल सकता है आर्मी का प्रोजेक्ट

इंडियन आर्मी के लिए डीएसी ने नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) MK-II का अप्रूवल मिला है। Elara Capital के अनुसार इसका फायदा भारत डायनेमिक्स को हो सकता है। कंपनी को करीब 2000 करोड़ रुपये का काम मिला सकता है। वहीं, डीएसी की तरफ से इंडियन आर्मी को मोबाइल ELINT System (GBEMS) का अप्रूवल दिया गया है। इसका फायदा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अस्त्र माइक्रो को हो सकता है।

गुरुवार को इंडियन आर्मी के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की भी मंजूरी दे दी गई है। जिसकी वजह से बीईएमएल के शेयर भी फोकस में रहेंगे।

ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को मिला इंडियन आर्मी से ₹2770 करोड़ का काम, 5% चढ़ा शेयर

नेवी प्रोजेक्ट के लिए रखें इन कंपनियों पर निगाह

मझगांव डॉक, गार्ड रीच शिपबिल्डर्स, कोचिन शिपयार्ड और एल एंड टी को 60,000 करोड़ रुपये के लेंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स (Landing Platform Docks) का काम मिल सकता है। वहीं, 30 एमएम के नेवल सर्फेस गन प्रोजेक्ट का फायदा भेल और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को हो सकता है।

इसके अलावा बीईएल, अस्त्र माइक्रो और डाटा पैटर्न्स को इंडियन नेवी के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रा रेड सर्च और ट्रैक सिस्टम का काम मिल सकता है।

बीते 6 कारोबारी दिन से निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। हालांकि, एक महीने में निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फ्लैट रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।