जनवरी का डीए अप्रैल में आएगा! 2% या 3% कितना होगा इस बार इजाफा

Apr 05, 2026 10:06 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

DA Updates: जनवरी 2026 के डीए का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान हो सकता है। 

जनवरी का डीए अप्रैल में आएगा! 2% या 3% कितना होगा इस बार इजाफा

8th Pay Commission: जनवरी 2026 के डीए का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अप्रैल के महीने में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से डीए (DA Updates) पर फैसला आने वाले दिनों में हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

डीए के ऐलान में क्यो हो रही है देरी?

7वां पे कमिशन 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। टेक्निकल तौर पर 8वां वित्त आयोग प्रभावी हो चुका है। डीए में देरी की एक वजह यह भी है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार के अंदर डीए फॉर्मूला पर चर्चा हो रही है। जिसकी वजह से देरी होने की संभवना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान बयान नहीं आया है।

कितना मिलेगा कर्मचारियों को डीए

मौजूदा समय में डीए 58 प्रतिशत है। अगर सरकार की तरफ से 2 प्रतिशत डीए को बढ़ाया गया तब की स्थिति में यह 60 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, अगर तीन प्रतिशत डीए को बढ़ाया गया तो यह 61 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में 2 प्रतिशत डीए बढ़ाने जाने की बात सामने आ रही है। जबकि कुछ में तीन प्रतिशत डीए को बढ़ाने की चर्चा है। इस पर आधिकारिक जानकारी कैबिनेट मीटिंग के अप्रूवल के बाद ही पता चलेगा।

पहले कब मिलता आया है डीए

यूं तो डीए सरकार तरफ से जनवरी और जुलाई के महीने में दिया जाता रहा है। सरकार की तरफ से जनवरी के डीए का ऐलान पहले होली के समय पर और जुलाई के डीए का ऐलान दीपावली पर होता रहा है। लेकिन इस बार सरकार होली पर डीए का ऐलान नहीं किया। जिसके बाद उम्मीद थी की सरकार की तरफ से मार्च के अंत में डीए का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन वह भी नहीं हो पाया है। अब अप्रैल में डीए के ऐलान की चर्चा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,