DA बढ़कर पहुंच सकता है 63%, सरकार करेगी ऐलान, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • DA News: जुलाई-दिसंबर 2026 अवधि के लिए अगर सरकार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी करती है तो यह 63% पहुंच जाएगा
  • महंगाई भत्ते में की जाने वाली यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी
DA hike july 2026
जुलाई 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की उम्मीद।

DA News: केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई-दिसंबर 2026 पीरियड के लिए है। डीए में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी का यह अनुमान हाल के इनफ्लेशन डेटा पर आधारित हैं। महंगाई भत्ते में होने वाली यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। यानी, कर्मचारियों को 1 जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा।

बढ़कर 63% पहुंच जाएगा महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते (DA) में होने वाली इस बढ़ोतरी का फायदा 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 पर्सेंट है। जुलाई-दिसंबर 2026 पीरियड के लिए अगर सरकार डीए में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी करती है तो यह 63 पर्सेंट पहुंच जाएगा।

3% डीए बढ़ने की क्यों है उम्मीद?
केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को रिवाइज करती है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू होती है। महंगाई भत्ते (DA) में किया जाने वाला यह रिवीजन AICPI-IW के 12 महीने के औसत पर आधारित होता है। डीए जुलाई 2026 रिवीजन के लिए जुलाई 2025 से लेकर जून 2026 तक के AICPI-IW डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने 31 जुलाई 2026 को कहा है कि जून 2026 के लिए ऑल इंडिया CPI-IW डेटा 1.1 प्वाइंट बढ़ा है और यह 151.9 प्वाइंट रहा है। इसके साथ ही, AICPI-IW के 12 महीने का औसत 149.54 रहा है। जब 149.54 (बेस ईयर 2026) के 12 महीने के एवरेज की वैल्यू को 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले पर अप्लाई किया जाता है तो महंगाई भत्ता करीब 63.7 पर्सेंट बैठता है। ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़कर 63 पर्सेंट पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

कब होगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
जुलाई में महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर दिवाली के करीब की जाती है। पिछले साल भी त्योहार से कुछ दिन पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा हुई थी। जुलाई-दिसंबर 2026 अवधि के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर-नवंबर में डीए में बढ़ोतरी अनाउंस कर सकती है। साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर को है। पेंशनर्स को भी डियरनेस रिलीफ (DR) में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। सरकार ने अप्रैल 2026 में महंगाई भत्ते में 2 पर्सेंट बढ़ोतरी की थी, जिससे डीए 58 पर्सेंट से बढ़कर 60 पर्सेंट पहुंच गया था। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई थी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DA पहुंच सकता है 63%, सरकार करेगी ऐलान, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता