DA बढ़ोतरी को लेकर आई बड़ी अपडेट! इन 5 मुख्य कारणों से हो रही देरी, जानिए कब आएगी खुशखबरी?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) अब इस महीने अप्रैल 2026 में मिलने की उम्मीद है। आखिर इसमें इतनी देरी क्यों हो रही है? आइए इस साल हुई इस असामान्य देरी के 5 बड़े कारणों को जानते हैं।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस समय सबसे बड़ी खबर DA (Dearness Allowance) बढ़ोतरी को लेकर है। आमतौर पर हर साल मार्च में DA बढ़ोतरी का ऐलान हो जाता है, लेकिन 2026 में यह घोषणा थोड़ी देर से होने वाली है। अब उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया जाएगा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी और कर्मचारियों को देरी का पूरा एरियर भी मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
इस बार देरी के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा कारण 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रक्रिया है, जिसके चलते DA को नए पे स्ट्रक्चर के साथ एडजस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कैबिनेट अप्रूवल की लंबी प्रक्रिया, फाइनेंस मिनिस्ट्री की जांच और CPI-IW (महंगाई इंडेक्स) के आंकड़ों की फाइनल कैलकुलेशन भी है। यही वजह है कि इस बार घोषणा थोड़ी लेट हो गई है, लेकिन इससे पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं माना जा रहा।
DA बढ़ोतरी 2026 में देरी: जानिए 5 बड़े कारण
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA हाइक में देरी इस बार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पीछे ये 5 मुख्य वजहें मानी जा रही हैं।
1. 8वें वेतन आयोग में बदलाव
अब 8वां वेतन आयोग लागू होने की प्रक्रिया में है, जिसके कारण DA को नए पे स्ट्रक्चर के अनुसार एडजस्ट किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त जांच, वैलिडेशन और विश्लेषण की जरूरत पड़ रही है, जिससे समय लग रहा है।
2. कैबिनेट अप्रूवल की प्रक्रिया
DA बढ़ाने के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री की समीक्षा से लेकर कैबिनेट की अंतिम मंजूरी तक कई स्तरों की स्वीकृति जरूरी होती है। चाहे बढ़ोतरी सिर्फ 2% ही क्यों न हो, हर स्तर पर जांच और मंजूरी के कारण देरी हो सकती है।
3. डेटा फाइनल होने में समय
DA की गणना 12 महीनों के औसत CPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों का महंगाई सूचकांक) पर आधारित होती है। सही और अंतिम आंकड़े तय करने में समय लगता है, ताकि बाद में कोई सुधार (correction) न करना पड़े।
4. प्रशासनिक समन्वय
जब DA के साथ एरियर भी देना होता है, तो सरकार वेतन, पेंशन और अन्य भत्तों के भुगतान को एक साथ संतुलित करने के लिए समय का समायोजन करती है।
5. 50% से ज्यादा DA पर स्ट्रक्चरल बदलाव
इतिहास में देखा गया है कि जब DA 50% से ऊपर जाता है, तो उसे बेसिक सैलरी में मर्ज करने या अन्य संरचनात्मक बदलावों पर विचार किया जाता है। यही कारण भी इस बार देरी की एक संभावित वजह हो सकता है।
1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स प्रभावित
सरकार के लिए यह फैसला काफी बड़ा है, क्योंकि इससे 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स प्रभावित होते हैं। यूनियन बजट 2026-27 में पेंशन खर्च का अनुमान करीब ₹2.96 लाख करोड़ रखा गया है, जिससे इस फैसले की अहमियत और बढ़ जाती है।
हालांकि देरी से कर्मचारियों की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को आर्थिक नुकसान नहीं होगा। एरियर मिलने से एकमुश्त अच्छी रकम हाथ में आएगी, जो कई लोगों के लिए फाइनेंशियल बूस्ट साबित हो सकती है।
DA बढ़ोतरी तय है, बस थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अप्रैल में नोटिफिकेशन आते ही कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ बड़ी खुशखबरी पहुंचने वाली है। (S- livemint)
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


