10% तक बढ़ा है DA, इन कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Mar 08, 2026 09:09 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

DA Hike: होली से पहले कई राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

10% तक बढ़ा है DA, इन कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

DA Hike: होली से पहले कई राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये घोषणाएं होली से पहले ही की गई है। इसके बाद राज्यों की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ गया है। आइए जानते हैं डिटेल में...

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली से ठीक दो दिन पहले कहा कि राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन में 58 प्रतिशत डीए मिलेगा, जिसका भुगतान मई में किया जाएगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया मई 2026 से छह किस्तों में दिया जाएगा। पेंशनभोगियों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58 प्रतिशत डीए उनकी पेंशन में जोड़ा जाएगा।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने भी कर्मचारियों और पात्र कर्मियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने विधानसभा में बताया कि यह वृद्धि जुलाई 2025 से लागू होगी। बयान में कहा गया था कि संशोधित डीए का भुगतान फरवरी महीने से नकद किया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर 2025 तक का बकाया मार्च 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के मौके पर दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 5.16 लाख कर्मचारी और 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

केरल

केरल सरकार ने ने राज्य भर में लाखों परिवारों के लिए खुशी की लहर लाते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की, इसे 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, बढ़ी हुई भत्ता राशि मार्च के वेतन में शामिल की जाएगी, जबकि पेंशनभोगियों को संशोधित महंगाई राहत (डीआर) अप्रैल की पेंशन के साथ मिलेगी।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल ने बजट 2026 में महंगाई भत्ता (डीए) में 4% की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे डीए बढ़कर 22% हो गया है। हालांकि, केंद्र सरकार की दरों की तुलना में इसमें 35% से अधिक का अंतर बना हुआ है। उसी दिन, सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 से लंबित डीए बकाया के आंशिक भुगतान का आदेश दिया।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डीए बढ़ाकर केंद्र सरकार के बराबर 58 प्रतिशत किया जाएगा। सरकारों के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,