Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DA hike this state govt raises DA By 3 percent for govt employees
3% बढ़ गया DA, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार का तोहफा

3% बढ़ गया DA, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार का तोहफा

संक्षेप: इस फैसले से लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। हालांकि इससे राज्य सरकार पर वार्षिक ₹1,829 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्यकर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Thu, 13 Nov 2025 05:09 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7th Pay Commission: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। इस फैसले से लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। हालांकि इससे राज्य सरकार पर वार्षिक ₹1,829 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्यकर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) वेतन का वह हिस्सा होता है जो मुद्रास्फीति यानी महंगाई के असर को संतुलित करने के लिए दिया जाता है। इस बढ़ोतरी के बाद अब तमिलनाडु के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जीवन-यापन की बढ़ती लागत का सामना करने में राहत मिलेगी। राज्य सरकार का यह कदम अक्सर केंद्र सरकार द्वारा घोषित डीए बढ़ोतरी के अनुरूप होता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% डीए और डीआर (Dearness Relief- DR) बढ़ाने का निर्णय लिया था।

केंद्र सरकार ने भी दी दिवाली की सौगात

केंद्र सरकार ने अक्टूबर में एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% डीए/डीआर वृद्धि को मंजूरी दी थी। इससे 49.19 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.72 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि डीए/डीआर में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और इससे केंद्र के खजाने पर ₹10,083.96 करोड़ का सालाना बोझ पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की सिफारिशों के तहत तय फॉर्मूले के अनुसार की गई है। केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए/डीआर की समीक्षा करती है।

रेल कर्मचारियों को मिला बोनस

केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस की भी घोषणा की थी, जिससे करीब 11.27 लाख रेलकर्मी लाभान्वित हुए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।