बंगाल में आज होगा DA को लेकर बड़ा ऐलान! लाखों कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार, बड़ी बैठक कुछ देर में

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

DA hike News: आज बंगाल के लाखों कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिल सकता है। राज्य की नई सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज 18 मई को होने जा रही है। 

बंगाल में आज होगा DA को लेकर बड़ा ऐलान! लाखों कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार, बड़ी बैठक कुछ देर में

7th pay Commission updates: आज लाखों कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिल सकता है। पश्चिम बंगाल कई नई नवेली सरकार का गठन हो गया है। आज शुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली कैबिनेट की मीटिंग है। इस मीटिंग में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है। बता दें, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीएम 2 प्रतिशत बढ़ाया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स का डीए बढ़ गया। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है।

7वां वित्त आयोग पर भी होगा फैसला (7th pay Commission)

पश्चिम बंगाल में अब भी कर्मचारियों को 6वें वेतन आयोग के जरिए ही सैलरी मिलती है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 7वें पे कमीशन को लागू करने का वाटा किया था। ऐसे में जब अब भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बंगाल में बन गई तब की स्थिति में कर्मचारी डीए के ऐलान को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि आज की कैबिनेट मीटिंग पे कमीशन पर कोई फैसला होता है या नहीं।

अन्य राज्यों ने कर दी है डीए में बढ़ोतरी

बिहार में 7वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को 2 प्रतिशत का डीए लाभ बढ़ोतरी के साथ मिल रहा है। इस इजाफे के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत हो गया है। यह संशोधित डीए 1 जनवरी 2026 से लागू हो कर मिल रहा है।

उड़ीसा की राज्य सरकार ने भी अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान कर दिया है। राज्य कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए जोड़कर सैलरी का भुगतान हो रहा है। बता दें, तमिलनाडु की सरकार ने भी डीए का ऐलान कर दिया है। इस राज्य सरकार ने भी 2 प्रतिशत डीए में इजाफा कर दिया है।

इस बार डीए के ऐलान में हुई देरी

केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार डीए के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का ऐलान देरी के साथ किया गया है। अमूमन सरकार की तरफ से डीए का ऐलान होली वाले सप्ताह में किया जाता रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। डीए के ऐलान में काफी समय लगा है। जिसकी वजह से कमर्चारियों के मन में संशय खड़ा होने के लगा था कि कहीं कोरोना की तरह ही डीए पर रोक ना लग जाए। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए का ऐलान होता है। एक डीए जनवरी और दूसरा डीए जुलाई से बढ़ता है। जनवरी के डीए का ऐलान होली के समय पर और जुलाई के डीए का ऐलान दिवाली पर होता रहा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,