DA पर ऐलान कब तक… ये है अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

DA पर ऐलान कब तक… ये है अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मार्च खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत हो रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आम तौर पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA बढ़ाया जाता है, लेकिन इसकी घोषणा अक्सर उसी महीने नहीं होती, जिससे इस बार भी कर्मचारियों की उम्मीदें टलती नजर आ रही हैं।

क्या है डिटेल

दरअसल, कई कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार होली (4 मार्च 2026) से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी, जैसा पहले कई बार देखा गया है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद 25 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें थीं, मगर वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में अब निगाहें अप्रैल के पहले हफ्ते पर टिक गई हैं, जब इस बढ़ोतरी की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या कहते हैं जानकार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस देरी के पीछे कोई बड़ा बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं जिम्मेदार हैं। बैंक बाजार के CEO आदिल शेट्टी के मुताबिक, DA बढ़ोतरी का फैसला तय फार्मूले के आधार पर ही होगा, बस कैबिनेट की मंजूरी और सही समय का इंतजार है। उन्होंने यह भी साफ किया कि बढ़ोतरी जनवरी 2026 से ही लागू मानी जाएगी और घोषणा के बाद कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

वहीं, इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुचित्रा दत्ता का कहना है कि इस बार देरी की एक बड़ी वजह 8वें वेतन आयोग की तैयारी भी हो सकती है। सरकार फिलहाल CPI-IW (उद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के ताजा आंकड़ों के हिसाब से संतुलन बनाने में लगी है, ताकि वित्तीय दबाव को संभाला जा सके।

क्या है DA कैलकुलेशन

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक AICPI-IW का औसत 145.54 रहा है। तय फार्मूले के अनुसार इसे 2.88 से गुणा करके पुराने बेस से जोड़ा जाता है, जिसके आधार पर DA करीब 60.33% बनता है। सरकार आम तौर पर इसे राउंड फिगर में तय करती है, यानी इस बार DA करीब 60% हो सकता है। इसका मतलब है कि मौजूदा दर में करीब 2% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

हालांकि, ये सभी अनुमान हैं और अंतिम फैसला सरकार के ऐलान के बाद ही साफ होगा। लेकिन जिस तरह से पिछले साल 28 मार्च को DA बढ़ोतरी का ऐलान हुआ था, उसे देखते हुए इस बार अप्रैल के पहले हफ्ते में बड़ी खबर आने की उम्मीद बढ़ गई है। लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब इसी फैसले पर टिकी हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,