केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA का तोहफा? क्या है लेटेस्ट अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है
  • उम्मीद थी कि 14 अक्टूबर 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, लेकिन बैठक में इस पर कोई घोषणा नहीं हुई

केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है।
केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है।

Dearness Allowance Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। उम्मीद थी कि 14 अक्टूबर 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, लेकिन बैठक में इस पर कोई घोषणा नहीं हुई। ऐसे में अब कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कैबिनेट ने इसी बैठक में एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने और नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (NSAP) को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी है। ऐसे में सवाल है कि क्या केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा और महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है? आइए जानते हैं डिटेल -

आखिर क्यों हो रही है देरी

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। पहला बदलाव जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है। जनवरी वाले DA की घोषणा आमतौर पर मार्च या अप्रैल में होती है, जबकि जुलाई वाले DA का ऐलान सितंबर या अक्टूबर में किया जाता है। पिछली बार सरकार ने DA को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी गई थी। इस संबंध में सरकार ने 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया था। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA की नई दर का ऐलान होना बाकी है। जब तक सरकार आधिकारिक आदेश जारी नहीं करती, तब तक नई दर की पुष्टि नहीं मानी जाएगी।

कैसे तय होता है DA

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला महंगाई के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी AICPI-IW को ध्यान में रखा जाता है। अगस्त 2026 में यह सूचकांक 1.2 अंक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया। वहीं, सालाना महंगाई दर अगस्त 2025 के 3.16 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 4.96 फीसदी हो गई। इन आंकड़ों से बाजार में महंगाई की स्थिति का पता चलता है, लेकिन केवल इनके आधार पर DA की नई दर तय नहीं मानी जा सकती। अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को करना होगा इंतजार

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के DA और DR में बढ़ोतरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से अभी नई दर, एरियर और भुगतान की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कर्मचारियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि DA बढ़ोतरी की उम्मीद जरूर है, लेकिन नई दर और एरियर को लेकर किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सरकार के आधिकारिक आदेश का इंतजार करना चाहिए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA का तोहफा? क्या है लेटेस्ट अपडेट