5% बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए? इस आंकड़े ने बढ़ाई उम्मीदें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगस्त में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - औद्योगिक श्रमिक(AICPI-IW) बढ़कर 154.4 अंक हो गया
  • इस आंकड़े से डीए में बड़े उछाल की उम्मीद की जा रही है

8th Pay Commission
डीए पर फैसला जल्द

अगर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स हैं तो आपको अक्टूबर महीने का इंतजार बेसब्री से होगा। इस महीने में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान होने वाला है। इस भत्ते को लेकर बड़े संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, लेबर ब्यूरो ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अगस्त 2026 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - औद्योगिक श्रमिक(AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ये आंकड़े डीए के कैल्कुलेशन में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं इस आंकड़े और डीए को लेकर अनुमान के बारे में।

क्या कहते हैं आंकड़े?

अगस्त में AICPI-IW बढ़कर 154.4 अंक हो गया जबकि जुलाई में यह 153.2 अंक था। यानी एक महीने में इंडेक्स में 1.2 अंक की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त के आंकड़े आने के बाद DA का अनुमानित स्तर 65 फीसदी पहुंच गया है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक DA दर नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से इसकी घोषणा होना बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अक्टूबर में दशहरा से पहले ऐलान कर सकती है। इस बार दशहरा 20 अक्टूबर को है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA की दर 60 फीसदी है।

अगर यह बढ़कर 65 फीसदी होती है तो कर्मचारियों के बेसिक पे पर DA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे पहले जनवरी से जून छमाही तक के लिए डीए की दर 2 फीसदी थी। इस तरह, डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो गया था। अब अगर 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो साल में कुल 7 फीसदी डीए बढ़ोतरी हो जाएगी।

डीए कैसे तय होता है?

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का DA साल में दो बार संशोधित किया जाता है। इसकी गणना AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर होती है। जनवरी में होने वाले संशोधन के लिए जुलाई से दिसंबर के आंकड़े और जुलाई में होने वाले संशोधन के लिए जनवरी से जून के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।

5 फीसदी बढ़ोतरी पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अगर 5 फीसदी का इजाफा होता है तो अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर हर महीने मिलने वाले DA में बढ़ोतरी होगी। लेवल-1 की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 पर महंगाई भत्ता यानी डीए ₹10800 से बढ़कर ₹11700 हो जाएगा। इसका मतलब हुआ कि हर महीने ₹900 की बढ़ोतरी होगी। वहीं, लेवल-10 में ₹56,100 बेसिक पे पर डीए ₹33,660 से बढ़कर ₹36,465 हो जाएगा। इसका मतलब है कि हर महीने केंद्रीय कर्मचारी को ₹2,805 ज्यादा मिल सकते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़5% बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए? इस आंकड़े ने बढ़ाई उम्मीदें