
13 दिन की तूफानी तेजी थमी, धड़ाम हुए कंडोम कंपनी के शेयर, 20% टूट गया दाम
क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 13 दिन से चली आ रही तूफानी तेजी शुक्रवार को थम गई। क्यूपिड के शेयर शुक्रवार को 20 पर्सेंट टूटकर 419.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में 5 साल में 3339 पर्सेंट की तेजी आई है।
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 13 दिन से चली आ रही तूफानी तेजी आखिर थम गई। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को धड़ाम गए। स्मॉलकैप कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 20 पर्सेंट टूटकर 419.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 13 दिन में कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट उछल गए थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों को अब लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्वेलन्स मेशर स्टेज-1 फ्रेमवर्क के तहत रखा गया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 292 पर्सेंट की तेजी आई है। क्यूपिड लिमिटेड पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम, वॉटर बेस्ड लुब्रिकैंट जेली और IVD किट्स बनाती है।
3339% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले पांच साल में 3339 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2021 को 12.21 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को BSE में 419.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 3670 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। वहीं, पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 2870 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 538 पर्सेंट चढ़े हैं। एक साल में कंपनी के शेयर 454 पर्सेंट उछले हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 526.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 55.75 रुपये है।
आदित्य कुमार हलवासिया हैं कंपनी के प्रमोटर
आदित्य कुमार हलवासिया, क्यूपिड लिमिटेड के प्रमोटर हैं। हलवासिया, क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हलवासिया की टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TFCIL) में भी हिस्सेदारी है। आदित्य कुमार हलवासिया ने हाल में कर्नाटक बैंक के 38 लाख शेयर खरीदे हैं। उन्होंने ये शेयर 71 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। क्यूपिड लिमिटेड साल 1995 में BSE में लिस्टेड हुई। वहीं, कंपनी साल 2016 में NSE पर लिस्टेड हुई।
दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। क्यूपिड लिमिटेड ने अक्टूबर 2018 में अपने निवेशकों को 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। मल्टीबैगर कंपनी ने अपने शेयर का भी बंटवारा किया है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



