
फेड की दर कटौती के बाद क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, बिटकॉइन-एथर में भारी गिरावट
Bitcoin Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2025 में लगातार तीसरी बार 25 आधार अंकों की ब्याज दर में कटौती और सतर्क आर्थिक दृष्टिकोण के बीच बिटकॉइन और प्रमुख ऑल्टकॉइन्स के भाव फिसले। बिटकॉइन 2.8% गिरकर 89,900 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि एथर लगभग 3.6% टूटकर 3,188 डॉलर पर आ गया।
Bitcoin Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2025 में लगातार तीसरी बार 25 आधार अंकों की ब्याज दर में कटौती और सतर्क आर्थिक दृष्टिकोण के बीच बिटकॉइन और प्रमुख ऑल्टकॉइन्स के भाव फिसले। यह कदम शेयर बाजारों को थोड़ी राहत देने में तो कामयाब रहा, लेकिन क्रिप्टो बाजार के लिए कोई स्थायी गति नहीं बना पाया। बिटकॉइन 2.8% गिरकर 89,900 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि एथर लगभग 3.6% टूटकर 3,188 डॉलर पर आ गया।
फेड चेयर जेरोम पॉवेल के मिले-जुले संकेतों, जिसमें आगे राहत की सीमित गुंजाइश दिखाई गई। इसने निवेशकों की जोखिम उठाने की इच्छा को कमजोर कर दिया। यह जानकारी डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल ने दी।
क्या आपको क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहिए?
डेल्टा एक्सचेंज की रिया सहगगल के मुताबिक, बिटकॉइन का 94,000 डॉलर के स्तर को दोबारा न छू पाना तेजी की मंद होती ताकत को दर्शाता है। इसके लिए समर्थन 89,500 से 87,500 डॉलर के बीच है। एथर का 3,240 डॉलर के ट्रेंडलाइन सपोर्ट के नीचे टूटना इसे 3,150 डॉलर तक फिसलने के जोखिम में डालता है।
वहीं, वजीरएक्स के संस्थापक निश्चल शेट्टी का मानना है कि आसान तरलता, निवेशकों में बढ़ती जोखिम लेने की इच्छा और डॉलर के कमजोर पड़ने से बिटकॉइन पर ऊपर जाने का दबाव बना हुआ है।
शेट्टी ने कहा, "हालांकि, इसकी अल्पकालिक गतिविधियां अभी भी आर्थिक संकेतों और बदलती ब्याज दर अपेक्षाओं से कसकर जुड़ी हुई हैं। उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन वैश्विक तरलता में सुधार के साथ मौजूदा माहौल बिटकॉइन में फिर से तेजी की संभावना को बढ़ाता है।"
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ क्रिप्टो करंसी के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)





