ट्रंप के फैसले के बाद क्रिप्टो मार्केट में रौनक, बिटकॉइन में 8% से अधिक की उछाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • BTC Rate: ट्रंप ने टैरिफ में 90 दिनों की रोक की घोषणा की, जिसके बाद गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत 8% से अधिक बढ़कर 81,700 डॉलर के पार पहुंच गई
ट्रंप के फैसले के बाद क्रिप्टो मार्केट में रौनक, बिटकॉइन में 8% से अधिक की उछाल

Bitcoin Price Today: ट्रंप के टैरिफ में 90 दिनों की रोक के ऐलान के बाद गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत 8% से अधिक बढ़कर 81,700 डॉलर के पार पहुंच गई। ट्रेड टेंशन से परेशान निवेशकों को राहत मिलते ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इंट्राडे में $83,541 का शिखर छुआ।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि सभी आयातों पर 10% का टैरिफ जारी रहेगा। इसके साथ ही, चीन से आयात पर टैरिफ 125% कर दिया गया। जबकि, बीजिंग ने अमेरिकी सामानों पर 84% शुल्क लगाया था।

बता दें सुबह 9:50 बजे के करीब बिटकॉइन $81,740 (₹67 लाख से अधिक) पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले 24 घंटे में 8.1% की बढ़त दर्शाता है। इथेरियम 12.6% चढ़कर $1,613 और वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 8.3% बढ़कर $2.59 ट्रिलियन हो गया।

किस क्रिप्टो में कितना आया उछाल

कॉइनमार्केटकैप के अनुसार इथेरियम में करीब 12 पर्सेंट की तेजी देखी गई। एक्सआरपी में 12.7% की वृद्धि हुई, सोलाना में 11% की वृद्धि हुई, बीएनबी में 5.6% की वृद्धि हुई, कार्डानो में 11% की वृद्धि हुई, जबकि ट्रॉन, डॉगकोइन, चेनलिंक, एवलांच, स्टेलर, सुई, हेडेरा और शीबा इनु में 5% से 14% तक की वृद्धि हुई।

कॉइनमार्केटकैप डेटा के अनुसार बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.621 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जिससे क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 62.58% तक पहुंच गई है। दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम 49% बढ़कर 78.76 अरब डॉलर हो गया है, जिसमें 94.72% हिस्सा स्टेबलकॉइन्स का रहा।

क्या कह रहे मार्केट एक्सपर्ट्स

Mudrex के सह-संस्थापक अलंकार सक्सेना ने कहा, "ट्रंप के टैरिफ पर 90 दिन की रोक से निवेशकों को राहत मिली है। SEC के नए चेयर पॉल एटकिंस की नियुक्ति और इथेरियम ईटीएफ विकल्पों को मंजूरी से संस्थागत निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बिटकॉइन $100,000 तक पहुंच सकता है।"

Pi42 के सीईओ अविनाश शेखर ने कहा, "टैरिफ रोक और नियामक स्पष्टता से क्रिप्टो को मुख्यधारा में अपनाने का रास्ता साफ हुआ है।" हालांकि, कुछ विशेषज्ञ सतर्क हैं। गिओटस के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने कहा, "बिटकॉइन $88,000 के स्तर तक पहुंचने से पहले मौजूदा स्तर पर कंसॉलिडेट हो सकता है।"

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ट्रंप के फैसले के बाद क्रिप्टो मार्केट में रौनक, बिटकॉइन में 8% से अधिक की उछाल