Petrol Diesel price today: कच्चे तेल का रेट 80 डॉलर पर आया, कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? क्या बोले मंत्री
मुख्य बातें
- Petrol Diesel price today: क्रूड ऑयल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है
- उच्चतम स्तर से कच्चा तेल 40 प्रतिशत गिर चुका है
- एक्सपर्ट्स का कहना है कि तुरंत पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होंगे

Petrol Diesel price today: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के ऐलान के बाद कच्चे तेल का रेट 80 डॉलर के करीब आ गया। पिछले एक हफ्ते में क्रूड ऑयल का रेट 8 प्रतिशत लुढ़क चुका है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 66 सेंट्स या फिर 0.53 प्रतिशत की उछाल के साथ 80.38 डॉलर पर था। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल है कि पेट्रोल और डीजल के रेट कब कम होंगे। बता दें, कच्चे तेल का रेट अधिक होने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। जिसके सरकार की तरफ से 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। वहीं, पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये तक बढ़ा दिया गया था।
40% तक सस्ता हो गया है कच्चा तेल (Crude Oil rate)
ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्ध की वजह से एक वक्त पर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। वहां से कीमतों में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता है। उम्मीद है एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुल जाएगा।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
पीएम कैपिटल से जुड़े स्वर्नेंदु भूषण का कहना है कि कीमतों में कटौती का फैसला चरण बद्ध तरीके से ही होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती की वजह से 1700 अरब रुपये का नुकसान मौजूदा समय में सरकार को हो रहा है। हालांकि, बीते कुछ समय में स्थितियों में सुधार हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए नुकसान और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का प्रॉफिट इस वित्त वर्ष दबाव में रहेगा।
तुरंत नहीं सस्ता हो पेट्रोल और डीजल का रेट
एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा कहती हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट अच्छी खबर है। हालांकि, देश में पेट्रोल और डीजल का रेट तुरंत सस्ता नहीं होने जा रहा है। वो इसके पीछे की वजह बताते हुए कहती हैं कि कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लम्बे समय तक कीमतों में वृद्धि नहीं की थी।
सरकार का क्या कहना है?
पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के सवाल पर शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'अभी कंपनियों के पास महंगे दामों पर खरीदे कच्चे तेल का भंडार है। कम कीमत वाले कच्चे तेल की आपूर्ति पहुंचने के बाद दाम गिरने की संभावना है।'
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


