70 से अधिक बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी, फिर किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, आज 2% चढ़ा चर्चित स्टॉक
Dividend Stock: क्रिसिल लिमिटेड ने फिर से डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इससे पहले 70 से अधिक बार निवेशकों को डिविडेंड दे चुकी है। बता दें, शुक्रवार को Crisil Ltd के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Dividend Stock: 70 से अधिक बार निवेशकों को डिविडेंड देने वाली कंपनी CRISIL Ltd ने फिर से डिविडेंड देने का इरादा बना लिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, इसी महीने की 2 तारीख को क्रिसिल लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (CRISIL Ltd Dividend Record Date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 23 अप्रैल 2026 की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। क्रिसिल लिमिटेड ने कहा है कि 17 अप्रैल 2026 को बोर्ड की मीटिंग है। अगर इस मीटिंग में डिविडेंड देने का फैसला किया गया गया तब की स्थिति में 23 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा। अब निवेशकों की निगाह कंपनी बोर्ड मीटिंग पर टिकी है। देखना होगा कि इस बार कितने रुपये का डिविडेंड मिलता है।
इस साल 28 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (Dividend Updates)
क्रिसिल लिमिटेड के शेयर 2 अप्रैल 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 28 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। इससे पहले 2025 में कंपनी 4 बार शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। 2025 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को एक शेयर 59 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, CRISIL Ltd ने पहली बार अपने निवेशकों को 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी हर एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड बांटा था।
2011 में क्रिसिल लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा किया गया था। तब कंपनी ने एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (CRISIL Ltd Stock Price)
CRISIL Ltd के शेयरों में आज सुबह 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 3980.05 रुपये के लेवल पर खुलने के बाद बीएसई में 4005.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, निवेशकों के लिए पिछला एक साल अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.29 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, 5 साल में क्रिसिल लिमिटेड के शेयरों का भाव 116 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 55.62 प्रतिशत की तेजी ही दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


