Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Corona Remedies IPO open from 8 dec price band set gmp 365 rupees premium
खुलने से पहले ही ₹365 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, 8 दिसंबर से ओपन हो रहा IPO

खुलने से पहले ही ₹365 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, 8 दिसंबर से ओपन हो रहा IPO

संक्षेप:

Corona Remedies IPO: अगर आप किसी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगले सप्ताह से एक दवा कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह कंपनी- कोरोना रेमेडीज का है।

Dec 04, 2025 05:46 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Corona Remedies IPO: अगर आप किसी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगले सप्ताह से एक दवा कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह कंपनी- कोरोना रेमेडीज का है। कंपनी ने अपने आगामी आईपीओ के लिए 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,500 करोड़ रुपये आंका गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

निजी ‘इक्विटी’ कंपनी क्रिसकैपिटल द्वारा समर्थित कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि 655.37 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कहा गया कि आईपीओ 8 दिसंबर को अभिदान के लिए खुलेगा एवं 10 दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक पांच दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। कोरोना रेमेडीज 15 दिसंबर को बाजार में कदम रखेगी।

क्या चल रहा GMP?

Investorgain.com के अनुसार, गुरुवार, 4 दिसंबर को कोरोना रेमेडीज के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹1,392 पर ट्रेड हो रहे थे। यह कीमत कंपनी के तय किए गए ऊपरी प्राइस बैंड ₹1,062 से ₹365 या लगभग 35% अधिक प्रीमियम दर्शाती है।

कंपनी का कारोबार

अहमदाबाद में मुख्यालय वाली कोरोना रेमेडीज एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है जो महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल, हृदय/मधुमेह आदि संबंधी अन्य चिकित्सीय क्षेत्रों में उत्पादों के विकास, निर्माण एवं विपणन में लगी हुई है।

एक और आईपीओ हो रहा ओपन

वेकफिट इनोवेशन लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ दिसंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से बुधवार को यहां जारी बयान में कहा इसने अपने एक रुपया अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का आईपीओ सोमवार, आठ दिसंबर को खोलने का प्रस्ताव किया है। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/प्रस्ताव खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले, यानी शुक्रवार, पांच दिसंबर है। बोली/प्रस्ताव बंद होने की तिथि बुधवार, 10 दिसंबर है। इसका प्राइस बैंड एक रुपया अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर के लिए 185 से 195 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 76 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 76 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।