Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Corona Remedies IPO 63 percent subcribed on first day GMP reached 260 rupee
फार्मा कंपनी का IPO पहले दिन 63% भरा, GMP दिखा रहा ₹260 का फायदा

फार्मा कंपनी का IPO पहले दिन 63% भरा, GMP दिखा रहा ₹260 का फायदा

संक्षेप:

कोरोना रेमेडिज़ आईपीओ (Corona Remedies IPO) को पहले दिन निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। शाम 4.32 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आईपीओ 63 प्रतिशत भर चुका था। रिटेल कैटगरी में सबसे अधिक 0.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Dec 08, 2025 04:48 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोरोना रेमेडिज़ आईपीओ (Corona Remedies IPO) को पहले दिन निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। शाम 4.32 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आईपीओ 63 प्रतिशत भर चुका था। रिटेल कैटगरी में सबसे अधिक 0.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 0.79 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ आज से खुला है। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 5 दिसंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी 194.86 करोड़ रुपये जुटाए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

कोरोना रेमेडिज आईपीओ 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1008 रुपये से 1062 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने 14 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 14868 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है।

ये भी पढ़ें:55% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सस्ता IPO, निवेशक गदगद, 437 गुना हुआ था सब्सक्राइब

260 रुपये जीएमपी

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। आज कंपनी का आईपीओ 260 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 24.48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 365 रुपये प्रति शेयर रहा है। ग्रे मार्केट यह आईपीओ 5 दिसंबर को इस स्थिति में था। उसके बाद से जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:बच्चों के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी का IPO ओपन, GMP दिखा रहा ₹80 का फायदा

655 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश

कोरोना रेमेडिज आईपीओ का साइज 655.37 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 62 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए किसी भी शेयरों की बिक्री नहीं कर रहे हैं।

कंपनी की स्थापना 2004 में हुई थी। मौजूदा समय में इस फार्मा कंपनी के 71 ब्रांड्स मार्केट में है। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं, कार्डियो, शुगर, दर्द, यूरोनोलॉजी आदि से बिमारियों के लिए कंपनी दवा बनाती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।