Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Core sector output flat in october marking sharpest slowdown in 14 months detail here
14 महीने के निचले स्तर पर कोर सेक्टर के आंकड़े, अक्टूबर में स्थिर रहा ग्रोथ

14 महीने के निचले स्तर पर कोर सेक्टर के आंकड़े, अक्टूबर में स्थिर रहा ग्रोथ

संक्षेप:

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक के अनुसार, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, उर्वरक और इस्पात में सितंबर में 3.3 प्रतिशत और अक्टूबर 2024 में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Nov 20, 2025 09:17 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Core sector data: कोर सेक्टर में एक बार फिर सुस्ती देखने को मिली है। सरकार की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्टूबर में स्थिर रही। यह 14 महीनों में इसका सबसे कमजोर प्रदर्शन था। आइए जान लेते हैं कि किस उद्योग में कितना ग्रोथ हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस उद्योग का क्या रहा हाल?

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक के अनुसार, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, उर्वरक और इस्पात में सितंबर में 3.3 प्रतिशत और अक्टूबर 2024 में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके तहत कोयला उत्पादन में 8.5 प्रतिशत, बिजली उत्पादन में 7.6 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस उत्पादन में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। अक्टूबर में कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घटा। वहीं, अक्टूबर में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत, उर्वरक उत्पादन 7.4 प्रतिशत, इस्पात 6.7 प्रतिशत, सीमेंट 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

अक्टूबर में स्थिर वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की संचयी वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत पर आ गई जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.3 प्रतिशत थी। आठ बुनियादी ढांचा उद्योगों का उत्पादन पिछले एक साल में पहली बार स्थिर रहा है। इस वृद्धि दर का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जरिये मापे जाने वाली देश के औद्योगिक उत्पादन वृद्धि पर प्रभाव पड़ता है। इसका कारण इन प्रमुख उद्योगों का सूचकांक के भारांश में 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री ने क्या कहा?

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि अधिक वर्षा ने अक्टूबर में खनन गतिविधियों और बिजली की मांग को प्रभावित किया। इससे कोयला उत्पादन और बिजली उत्पादन में क्रमशः 8.5 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत की तेज गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस्पात उत्पादन में वृद्धि छह महीने के निचले स्तर पर आ गई जबकि पिछले महीने दहाई अंक में थी। हालांकि, यह आंशिक रूप से इस साल त्योहारों की शुरुआत से प्रतिकूल तुलनात्मक आधार प्रभाव के कारण है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।