रॉकेट बनेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह शेयर, ₹63 पर जाएगा भाव, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, देगा मुनाफा

Jun 13, 2024 03:31 pm ISTVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share

  • Hindustan Construction Company Ltd: पीएसयू निर्माण फर्म हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर में पिछले कई सेशंस से लगातार तेजी देखी जा रही है।

रॉकेट बनेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह शेयर, ₹63 पर जाएगा भाव, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, देगा मुनाफा

Hindustan Construction Company Ltd: पीएसयू निर्माण फर्म हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर में पिछले कई सेशंस से लगातार तेजी देखी जा रही है। HCC के शेयर आज 1.9% चढ़कर 50.30 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। बता दें कि इस महीने अब तक यह शेयर 30% तक चढ़ गया है। शेयरों में लगातार तेजी के पीछे ब्रोकरेज का बुलिश होना है। दरअसल, ब्रोकरेज हाउस एलारा कैपिटल ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर पर ₹63 के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू किया।

क्या है डिटेल

ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा है कि भारत इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए तैयारी कर रहा है। एचसीसी का इस क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने पर फोकस है। कंपनी का कर्ज भी पहले के मुताबिक काफी कम हुआ है। इसके अलावा, एचसीसी रणनीतिक रूप से परमाणु ऊर्जा, जलविद्युत ऊर्जा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बाजार के अवसरों को भुनाने के लिए तैनात है।

शेयरों के हाल

स्टॉक ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सालभर में इसमें 162 प्रतिशत की तेजी और इस साल YTD में 70 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने अब तक 6 में से 3 महीनों में सकारात्मक रिटर्न दिया है। मई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद जून में स्टॉक में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, अप्रैल में इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई लेकिन मार्च और फरवरी में इसमें क्रमशः 21 प्रतिशत और 8.6 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, जनवरी में इस स्टॉक में 53.5 प्रतिशत की तेजी आई है।

स्टॉक पिछले सेशंस 12 जून को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹51.13 पर पहुंच गया था। वर्तमान में यह ₹48.4 पर कारोबार कर रहा है, यह अब 20 जून, 2023 को अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹17.05 से 184 प्रतिशत आगे बढ़ गया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,