Bharat Bandh पर असमंजस: कहां बंद, कहां खुला? आज बैंक यूनियन भी हड़ताल पर

Feb 12, 2026 10:09 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार, 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। दूसरी ओर देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी आज ही 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है।

Bharat Bandh पर असमंजस: कहां बंद, कहां खुला? आज बैंक यूनियन भी हड़ताल पर

Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार, 12 फरवरी को देशव्यापी ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। दूसरी ओर देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी आज ही 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। इन संगठनों के साथ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनें (CTUs) भी हड़ताल में भाग लेंगी।

सबसे पहले बात भारत बंद की। यह बंद इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुलाया है। इन संगठनों का दावा है कि देश के 600 से अधिक जिलों में इस बंद का असर देखने को मिलेगा।

30 करोड़ मजदूरों की हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 30 करोड़ श्रमिक इस हड़ताल में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। यूनियनों के अनुसार, बैंकिंग सेवाओं, परिवहन और अन्य प्रमुख सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक व्यवधान हो सकता है।

सेवाओं को लेकर संशय बरकरार

12 फरवरी को होने वाले भारत बंद को लेकर बेंगलुरु में आम जनता में भ्रम की स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक परिवहन जैसी दैनिक सेवाएं बंद रहेंगी या नहीं।

क्यों हो रहा है विरोध?

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि नई नीतियां मजदूरों की कीमत पर सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि नए श्रम कानूनों से नौकरियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी, हायरिंग और फायरिंग के नियम आसान होंगे, सामाजिक सुरक्षा घटेगी और अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों मजदूर कानूनी दायरे से बाहर हो जाएंगे।

बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल

यूनियनें सरकार द्वारा नवंबर में लागू किए गए चार नए लेबर लॉ के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, जिन्होंने 29 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह ली है। इन संगठनों ने 'मजदूर वर्ग पर बढ़ते हमलों' को लेकर चिंता जताई है। एक पत्र में यूनियनों ने कहा, "प्रस्तावित श्रम संहिताएं पूरी तरह से मजदूरों के खिलाफ हैं और ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रेशन के लिए सख्त शर्तें रखी गई हैं।" लंबे समय से ये संघ वर्क लाइफ बैलेंस और 5 डे वर्किंग की मांग भी करते आ रहे हैं।

क्या 12 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे?

अधिकांश बैंक 12 फरवरी को खुले रह सकते हैं, क्योंकि किसी भी प्रमुख बैंक ने छुट्टी घोषित नहीं की है। हालांकि, आरबीआई ने 12 फरवरी गुरुवार को अवकाश घोषित नहीं किया है, लेकिन संस्थानों ने संभावित परिचालन व्यवधानों का संकेत दिया है।

बैंकों का क्या कहना है?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीएसई को बताया, "बैंक हड़ताल के दिन शाखाओं और कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। यदि हड़ताल सामग्री होती है, तो शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।" वहीं, एसबीआई ने कहा, "हम सूचित करते हैं कि बैंक ने हड़ताल के दिन सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, फिर भी बैंक में काम सीमित स्तर पर प्रभावित हो सकता है।" दोनों बैंकों ने पुष्टि की है कि उन्हें AIBEA, AIBOA और BEFI से हड़ताल का आधिकारिक नोटिस मिल चुका है।

आज हड़ताल के दिन ये सर्विस रहेगी चालू

बैंकों में आज कामकाज भले ही प्रभावित हो पर नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी। एटीएम में भी कैश की किल्लत होने की संभावना कम है। वैसे अगर आपको फिजिकली बैंक की ब्रांच जाना है, तो अपनी शाखा से एक बार फोन पर जरूर पूछ लें। हड़ताल का असर अलग-अलग शहरों और शाखाओं में अलग-अलग हो सकता है। लिहाजा परेशानी से बचने के लिए अपनी प्लानिंग पहले ही कर लें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,