कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर 2 दिन में 19% चढ़ा, शेयरों का भाव ₹100 से कम
Bonus Share: कंपनी के शेयर आज 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। महज दो कारोबारी दिन में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, कंपनी ने 3 बार बोनस शेयर दिया है।

Bonus Share: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज मंगलवार को एक बार फिर से उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। महज दो कारोबारी दिन में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, कंपनी ने 3 बार बोनस शेयर दिया है।
बीएसई में क्यूपिड लिमिटेड का शेयर आज 94.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 95.90 रुपये के इंट्राड-डे हाई पर पहुंच गया था। कंपनी कल यानी सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड की थी।
कंपनी ने दिया था 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर
क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 9 मार्च 2026 को आखिरी बार एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2024 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। इसी साल क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
2018 में क्यूपिड लिमिटेड ने 5 शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार पहली बार कंपनी ने इसी साल बोनस शेयर बांटा था।
6 महीने में किया पैसा डबल
क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 127 प्रतिशत की तेजी आई है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। एक साल में कंडोम लिमिटेड के स्टॉक का भाव 604 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, तीन साल में क्यूपिड के शेयरों की कीमतों में 3566 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.55 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 54.45 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


