Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Condom company Cupid Share surges 11 percent today after business update
11% चढ़ गए कंडोम कंपनी के शेयर, अचानक खरीदने की मची लूट, 13 दिन से बना था रॉकेट

11% चढ़ गए कंडोम कंपनी के शेयर, अचानक खरीदने की मची लूट, 13 दिन से बना था रॉकेट

संक्षेप:

दो दिन की गिरावट के बाद क्यूपिड के शेयरों में जोरदार वापसी देखने को मिली और इंट्राडे कारोबार में यह करीब 11 फीसदी तक चढ़ गया। खास बात यह रही कि BSE और NSE दोनों पर खरीद ऑर्डर की संख्या बिकवाली के मुकाबले लगभग दोगुनी रही। 

Jan 06, 2026 01:02 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Cupid Share: कंडोम कंपनी क्यूपिड के शेयर में आज मंगलवार, 6 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर कमजोरी का माहौल रहा, वहीं स्मॉल-कैप और मल्टीबैगर स्टॉक क्यूपिड ने निवेशकों को चौंका दिया। दो दिन की गिरावट के बाद क्यूपिड के शेयरों में जोरदार वापसी देखने को मिली और इंट्राडे कारोबार में यह करीब 11 फीसदी तक चढ़ गया। खास बात यह रही कि BSE और NSE दोनों पर खरीद ऑर्डर की संख्या बिकवाली के मुकाबले लगभग दोगुनी रही, जिससे साफ संकेत मिला कि स्टॉक में फिर से खरीदारी लौट आई है।

क्या है डिटेल

कारोबार के दौरान क्यूपिड का शेयर BSE पर ₹394 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव ₹390.10 से करीब 10.98 फीसदी ज्यादा है। दूसरी ओर, बाजार का माहौल बिल्कुल उलटा रहा। रिलायंस, HDFC बैंक और ट्रेंट जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली के चलते BSE सेंसेक्स इंट्राडे में करीब 480 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 85,000 के नीचे फिसल गया। ऐसे कमजोर बाजार में भी Cupid का मजबूत प्रदर्शन निवेशकों का ध्यान खींचता नजर आया।

लगातार 13 कारोबारी सत्रों से तेजी

आज की तेजी से पहले क्यूपिड के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। लगातार 13 कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद यह स्टॉक सिर्फ दो दिनों में करीब 26 फीसदी टूट गया था। हाल ही में क्यूपिड को ASM यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर फ्रेमवर्क में भी शामिल किया गया था, जिसके चलते स्टॉक में उतार-चढ़ाव बढ़ा था। इसके बावजूद, आज की तेजी ने यह दिखा दिया कि निवेशकों का भरोसा अभी पूरी तरह टूटा नहीं है।

तीसरी तिमाही में कारोबार

कंपनी के फंडामेंटल्स की बात करें तो क्यूपिड ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। 2 जनवरी को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि Q3 FY26 अब तक की उसकी सबसे बेहतरीन तिमाही साबित हो सकती है। मजबूत मांग और ऑपरेशंस के सुचारू तरीके से चलने के चलते कंपनी को अच्छे नतीजों की उम्मीद है। यही पॉजिटिव अपडेट आज की तेजी की एक बड़ी वजह माना जा रहा है, जिसने कमजोर बाजार के बावजूद क्यूपिड के शेयरों को नई ऊर्जा दी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;