
लगातार 15 दिन से दौड़ रहे कंडोम कंपनी के शेयर, 6 महीने में 380% की तूफानी तेजी
क्यूपिड लिमिटेड के शेयर गुरुवार को लगातार 15वें दिन चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में तेजी के साथ 526.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर लगातार 15वें दिन उछल गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में तेजी के साथ 526.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) है। पिछले 15 दिन में कंपनी के शेयर करीब 34 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले एक महीने में देखें तो कंपनी के शेयरों में 50 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। क्यूपिड लिमिटेड, महिलाओं और पुरुषों के लिए कंडोम, वॉटर बेस्ड लुब्रिकैंट जेली और IVD प्रॉडक्ट्स बनाती है।
6 महीने में 380% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले 6 महीने में 380 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2025 को 109.47 रुपये पर थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 1 जनवरी 2026 को 526.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 590 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 76.11 रुपये से बढ़कर 526 रुपये के ऊपर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 526.05 रुपये है। वहीं, क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 50 रुपये है।
5 साल में 4200% से अधिक चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले पांच साल में 4200 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2021 को 12.21 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2026 को 526.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 4600 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 3615 पर्सेंट के करीब उछले हैं।
दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा था।





