Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Condom Company Cupid Share hits record high jumped over 2300 percent reported 140 percent rise in profit
रिकॉर्ड ऊंचाई पर कंडोम कंपनी के शेयर, 3 साल में 2300% उछले शेयर, 140% बढ़ा मुनाफा

रिकॉर्ड ऊंचाई पर कंडोम कंपनी के शेयर, 3 साल में 2300% उछले शेयर, 140% बढ़ा मुनाफा

संक्षेप:

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। क्यूपिड के शेयर गुरुवार को 3% से अधिक के उछाल के साथ 289 रुपये पर पहुंच गए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 140% बढ़ा है।

Nov 13, 2025 04:24 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिलाओं और पुरुषों के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर गुरुवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर गुरुवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 289 रुपये पर पहुंच गए हैं। सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले पांच कारोबारी सत्र में क्यूपिड के शेयरों में करीब 17 पर्सेंट का उछाल आया है। इस स्मॉलकैप स्टॉक ने सिर्फ 6 महीने में ही लोगों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है, कंपनी के शेयर इस अवधि में 235 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, पिछले 3 साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 2300 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

140% बढ़ा है कंपनी का तिमाही मुनाफा
स्मॉलकैप कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 140 पर्सेंट बढ़ा है। क्यूपिड लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 24.12 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 10.04 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में क्यूपिड लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 103.22 पर्सेंट बढ़कर 84.44 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर 2025 तिमाही में टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 126.61 पर्सेंट बढ़कर 32.18 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 14.20 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:नई ऊंचाई पर अशोक लीलैंड के शेयर, 150 रुपये के पार दाम, डिविडेंड का भी ऐलान

3 साल में 2300% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले तीन साल में 2330 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 11 नवंबर 2022 को 11.81 रुपये पर थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 13 नवंबर 2024 को 289 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 603 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 242 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 289 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 55.75 रुपये है।

ये भी पढ़ें:दो दिन में ही 100 रुपये से 153 रुपये के पार, धमाल मचाए हैं Groww के शेयर

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को दो बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। स्मॉलकैप कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर में 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।