2.43 रुपये का शेयर अब 220 रुपये के पार, कंपनी ने दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर, कंडोम बनाती है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 3 साल में 8600% से अधिक उछल गए हैं
  • पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 900% के करीब तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है
Cupid Limited

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में 6 पर्सेंट की तेजी के साथ 222 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 2 दिन में 13 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंडोम कंपनी के शेयर इस अवधि में 2.43 रुपये से बढ़कर 220 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाती और सप्लाई करती है। इसके अलावा, कंपनी वाटर बेस्ड लुब्रिकैंट्स जेली और IVD किट्स बनाती है।

3 साल में 8600% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयरों में पिछले तीन साल में 8600 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंडोम कंपनी के शेयर 7 जुलाई 2023 को 2.43 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 जुलाई 2026 को 222 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में करीब 8800 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। साल 2026 में अब तक कंपनी के शेयर करीब 110 पर्सेंट चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 900 पर्सेंट का उछाल आया है।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
कंडोम कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। क्यूपिड लिमिटेड ने मार्च 2026 में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। यानी, कंडोम कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।



पहली तिमाही में मजबूत बिजनेस परफॉर्मेंस
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) ने बताया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। कंपनी को अब चालू वित्त वर्ष में अपना रेवेन्यू 660 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले 600 करोड़ रुपये का गाइडेंस दिया था। क्यूपिड लिमिटेड ने बताया है कि उसका डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल रिवाइज्ड आउटलुक को सपोर्ट करता है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़2.43 रुपये का शेयर अब 220 रुपये के पार, कंपनी ने दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर