कंडोम कंपनी ने 2 साल में किया मालामाल, 1 लाख रुपये के बना दिए 37 लाख, दनादन 2 बार बांटे बोनस शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने 2 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 37 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में ही शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने 2 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 37 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में दनादन 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने साल 2018 से लेकर अब तक 3 बार बोनस शेयर दिए हैं।
1 लाख रुपये के बना दिए 37 लाख रुपये से ज्यादा
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 15 मार्च 2024 को 21.28 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 15 मार्च 2024 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 4,700 शेयर मिलते। क्यूपिड लिमिटेड ने साल 2024 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। अगर इन बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 47000 पहुंच जाती है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर मंगलवार 17 मार्च 2026 को 79.30 रुपये पर बंद हुए हैं। करेंट शेयर प्राइस के हिसाब से 47000 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 37.27 रुपये है। हमने अपने कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से किए गए शेयर के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) और डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।
दनादन 2 बार बांटे हैं बोनस शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) ने दो साल में अपने शेयरधारकों को दनादन 2 बार बोनस शेयर दिए हैं। मल्टीबैगर कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। क्यूपिड लिमिटेड ने मार्च 2026 में भी 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।
शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में बांटा। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.55 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 54.45 पर्सेंट है।
एक साल में 529% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर पिछले एक साल में 529 पर्सेंट चढ़ गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 17 मार्च 2025 को 12.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 मार्च 2026 को 79.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 90 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


