शेयर मार्केट क्रैश, फिर भी रॉकेट बने कंडोम कंपनी के शेयर, 1 पर 4 फ्री शेयर का तोहफा
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर BSE में 13% से अधिक के उछाल के साथ 92.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है।

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर सोमवार को लुढ़कते बाजार में भी रॉकेट बन गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 92.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंडोम कंपनी के शेयर, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। मल्टीबैगर कंपनी क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर का तोहफा दिया है। क्यूपिड लिमिटेड पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाती है। इसके अलावा, कंपनी वाटर बेस्ड ल्यूब्रिकेंट जैली, IVD प्रॉडक्ट्स बनाती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को 2000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
दनादन तीसरी बार बोनस शेयर का तोहफा
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को दनादन तीसरी बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। क्यूपिड लिमिटेड ने इससे पहले अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मल्टीबैगर कंपनी इस बार 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर दे रही है। क्यूपिड लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार 9 मार्च को 12000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, क्यूपिड लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.55 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 54.45 पर्सेंट रही है।
3 साल में 3400% से ज्यादा उछल गए हैं क्यूपिड लिमिटेड के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 3 साल में 3400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में पिछले 5 साल में 3930 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 10 साल में कंपनी के शेयर 3185 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले एक साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 575 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयर 260 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 125 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


