Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Condom Company Anondita Medicare Share rallied over 390 percent in 3 month IPO Price 145 rupee
कंडोम कंपनी के शेयरों में तेजी का तूफान, 3 महीने में ही 390% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

कंडोम कंपनी के शेयरों में तेजी का तूफान, 3 महीने में ही 390% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

संक्षेप:

IPO में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर का दाम 145 रुपये था। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 5 दिसंबर को 713.10 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 390% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

Dec 06, 2025 09:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों में तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। बाजार में उतरने के बाद से पिछले 3 महीने में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 390 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर शुक्रवार 5 दिसंबर को NSE में उछाल के साथ 713.10 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर का दाम 145 रुपये था। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंडोम कंपनी के शेयर 390 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले ही दिन दोगुना हुआ लोगों का पैसा
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के शेयरों ने निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना कर दिया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 275.50 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़ गए। लिस्टिंग वाले दिन अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 289.25 रुपये पर बंद हुए। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 100 पर्सेंट उछल गए।

ये भी पढ़ें:64000% चढ़ गए नवरत्न कंपनी के शेयर, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

क्या करती है कंपनी
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare), पुरुषों और महिलाओं के लिए फ्लेवर्ड कंडोम बनाती है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को कोबरा (COBRA) ब्रांड नेम से बेचती है। अनोंदिता मेडिकेयर सालाना 562 मिलियन कंडोम का प्रॉडक्शन करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई नोएडा में है। अनोंदिता मेडिकेयर अपने प्रॉडक्ट्स का निर्यात दक्षिणपूर्व एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट समेत कई इंटरनेशनल मार्केट्स में करती है।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन 200 रुपये के पार जा सकता है शेयर, GMP कर रहा बंपर लिस्टिंग का इशारा

IPO पर लगा 300 गुना से ज्यादा दांव
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के आईपीओ पर टोटल 300.89 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 286.20 गुना दांव लगा। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 531.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। अनोंदिता मेडिकेयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 153.03 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 2000 शेयर थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।