Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Condom Company Anondita Medicare Share rallied over 340 Percent in less than 3 Month crossed 640 rupee
3 महीने से कम में 340% की तेजी, 145 रुपये का शेयर 640 रुपये के पार, कंडोम बनाती है कंपनी

3 महीने से कम में 340% की तेजी, 145 रुपये का शेयर 640 रुपये के पार, कंडोम बनाती है कंपनी

संक्षेप: अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर को लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी के शेयर 14 नवंबर को NSE में 643.65 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर तीन महीने से कम में 340% से ज्यादा उछल गए हैं।

Sun, 16 Nov 2025 08:15 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिलाओं और पुरुषों के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 3 महीने से कम में ही मल्टीबैगर बन गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 14 नवंबर 2025 को NSE में 643.65 रुपये पर बंद हुए हैं। 145 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर तीन महीने से भी कम में 340 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 22 अगस्त 2025 को खुला था और यह 26 अगस्त तक ओपन रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले ही दिन दोगुना कर दिया लोगों का पैसा
अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों ने लिस्टिंग वाले ही दिन लोगों का पैसा दोगुना कर दिया। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 275.50 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर उछाल के साथ 289.25 रुपये पर जा पहुंचे। अनोंदिता मेडिकेयर के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 69.50 करोड़ रुपये तक का था। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 83.95 पर्सेंट थी, जो कि अब 61.71 पर्सेंट रह गई है।

ये भी पढ़ें:5 बोनस शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, दो साल में 16000% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO
अनोंदिता मेडिकेयर का आईपीओ (Anondita Medicare IPO) टोटल 300.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 286.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 531.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अनोंदिता मेडिकेयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 153.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 2000 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2.90 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:3 बार बोनस शेयर का तोहफा, 1083% उछले शेयर, अब 871 करोड़ के मिले ऑर्डर

कंपनी का कारोबार
अनोंदिता मेडिकेयर लिमिटेड (Anondita Medicare) फ्लेवर्ड कंडोम बनाती है। कंपनी अपने फ्लैगशिप प्रॉडक्ट्स को कोबरा (COBRA) ब्रांड नेम से बेचती है। कंपनी सालाना 562 मिलियन कंडोम का प्रॉडक्शन करती है। अनोंदिता मेडिकेयर का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। अनोंदिता मेडिकेयर अपने प्रॉडक्ट्स का निर्यात दक्षिणपूर्व एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।