Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Condom Company Anondita Medicare share jumped over 220 percent in 2 month reached around 470 rupee
रॉकेट सा उड़ रहे कंडोम कंपनी के शेयर, 2 महीने में 145 रुपये से 470 रुपये पर पहुंचा शेयर

रॉकेट सा उड़ रहे कंडोम कंपनी के शेयर, 2 महीने में 145 रुपये से 470 रुपये पर पहुंचा शेयर

संक्षेप:

अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट के साथ 469.60 रुपये पर बंद हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 2 महीने में ही 220% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

Fri, 24 Oct 2025 10:04 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पुरुषों और महिलाओं के लिए फ्लेवर्ड कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर रॉकेट बने हुए हैं। दो महीने में कंपनी के शेयर 220 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर शुक्रवार को NSE पर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 469.60 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर करीब 470 रुपये पर पहुंच गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर का आईपीओ 22 अगस्त 2025 को खुला था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 475.20 रुपये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन दोगुना कर दिया था लोगों का पैसा
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के आईपीओ में शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2025 को बाजार में 275.50 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर उछाल के साथ 289.25 रुपये पर बंद हुए। यानी, कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। कंपनी के शेयर शुक्रवार 24 अक्टूबर को 469.60 रुपये पर बंद हुए हैं। 145 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 220 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:1 फ्री शेयर और 2 टुकड़ों में शेयर बांटने का ऐलान, 29000% चढ़ चुका है यह स्टॉक

IPO पर लगा था 300 गुना से ज्यादा दांव
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के आईपीओ पर टोटल 300.89 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 286.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) कैटेगरी में 531.82 गुना दांव लगा। अनोंदिता मेडिकेयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 153.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अनोंदिता मेडिकेयर के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं।

ये भी पढ़ें:महीने भर पहले खुला IPO, 232 रुपये का था शेयर, अब 400 रुपये के पार दाम

क्या करती है कंपनी
अनोंदिता मेडिकेयर, फ्लेवर्ड कंडोम बनाती है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को कोबरा (COBRA) ब्रांड के तहत बेचती है। कंपनी सालाना 562 मिलियन कंडोम का प्रॉडक्शन करती है। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। अनोंदिता मेडिकेयर अपने प्रॉडक्ट्स का निर्यात दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।