₹145 पर आया था IPO, अब 416% चढ़ गया भाव, कंडोम बनाती है कंपनी

Dec 21, 2025 08:02 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है, जहां इसकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 562 मिलियन कंडोम की है। बढ़ती जागरूकता और डिमांड को देखते हुए यह सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका फायदा कंपनी को मिल रहा है।

₹145 पर आया था IPO, अब 416% चढ़ गया भाव, कंडोम बनाती है कंपनी

Anondita Medicare Share: साल 2025 में SME सेगमेंट में जिन कंपनियों ने निवेशकों को चौंकाया है, उनमें आनंदिता मेडिकेयर का नाम सबसे ऊपर है। आईपीओ में ₹145 के भाव पर आया यह शेयर अब करीब ₹749 तक पहुंच चुका है। यानी निवेशकों को लगभग 416% का जबरदस्त रिटर्न मिला है। कम समय में आई इस तेज उछाल ने आनंदिता मेडिकेयर को 2025 के टॉप SME परफॉर्मर्स में शामिल कर दिया है और बाजार में इसकी चर्चा जोरों पर है।

कंपनी का कारोबार

कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, आनंदिता मेडिकेयर पुरुष कंडोम का निर्माण करती है, जो अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध हैं। इसका प्रमुख ब्रांड COBRA के नाम से बाजार में बेचा जाता है। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है, जहां इसकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 562 मिलियन कंडोम की है। बढ़ती जागरूकता और डिमांड को देखते हुए यह सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका फायदा कंपनी को मिल रहा है।

वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी की ग्रोथ काफी मजबूत दिखाई देती है। FY23 में जहां कंपनी का मुनाफा सिर्फ ₹0.35 करोड़ था, वहीं FY24 में यह बढ़कर ₹3.84 करोड़ और FY25 में ₹16.42 करोड़ तक पहुंच गया। यानी महज दो साल में मुनाफे में कई गुना उछाल आया है। रेवेन्यू की बात करें तो FY23 में ₹35.91 करोड़, FY24 में ₹46.43 करोड़ और FY25 में ₹77 करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया। ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी न सिर्फ मुनाफे में, बल्कि बिक्री के मोर्चे पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पान्स

आनंदिता मेडिकेयर का आईपीओ 22 अगस्त को खुला था और 26 अगस्त को बंद हुआ था। यह एक SME IPO था, जिसमें 47,93,000 नए शेयर जारी किए गए थे। इश्यू का प्राइस बैंड ₹137 से ₹145 रखा गया था और कंपनी ने इस आईपीओ से करीब ₹69.50 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कैपेक्स, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट खर्चों के लिए किया जाना है। मजबूत बिजनेस ग्रोथ और शेयर की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए, आनंदिता मेडिकेयर फिलहाल SME निवेशकों की पसंदीदा कंपनी बन चुकी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,