
5 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, 20 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 10 दिसंबर से पहले
Stock Split News: कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (Computer Age Management Services Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो गया है।
Stock Split News: कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (Computer Age Management Services Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो गया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 10 दिसंबर से पहले ही रिकॉर्ड डेट की तारीख है। बता दें, कंपनी ने 2020 से अबतक निवेशकों को 20 बार डिविडेंड दिया है।

कब है रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड का रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार है। यानी इस दिन कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो जाएगा।
20 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
कंप्यूटर एज मैनेजमेंट के शेयर इसी महीने की 7 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 14 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी के शेयर अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था। जुलाई के महीने में भी इस साल कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की है। तब योग्य निवेशकों को 19 रुपये का लाभांश बांटा गया था। बता दें, पहली बार कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब हर शेयर पर कंपनी ने 17.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.83 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 11.50 प्रतिशत टूट चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 189 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





