भारत के मुकाबले पाकिस्तान में पेट्रोल ₹41, श्रीलंका में ₹39, नेपाल में 35 रुपये महंगा
Petrol Price: पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 142 रुपये लीटर के आसपास है। यानी पाकिस्तान में भारत के मुकाबले पेट्रोल अभी 41 रुपये महंगा है। श्रीलंका में पेट्रोल करीब 39 रुपये महंगा है। नेपाल में पेट्रोल भारत से करीब 35 रुपये महंगा है।

Petrol Price Today: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी इजाफा हुआ है। पिछले 5 दिन में दोनों ईंधन के रेट में करीब-करीब 4 रुपये का इजाफा हो चुका है। ईरान युद्ध के दौरान कच्चे तेल की उछलती कीमतों के कारण पूरी दुनिया परेशान है। अन्य देशों में पेट्रोल-डीजल तो बहुत पहले ही महंगा हो गया जबकि, भारत में चुनाव के कारण रेट नहीं बढ़ रहे थे। अगर भारत के पड़ोसी देशों से तुलना करें तो अपने यहां दाम अभी बहुत कम बढ़े हैं।
पड़ोसी देशों से कितना सस्ता है भारत में पेट्रोल
भारत में पेट्रोल की औरत कीमत करीब 101 रुपये प्रति लीटर है। इसकी तुलना में पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 142 रुपये लीटर के आसपास है। यानी पाकिस्तान में भारत के मुकाबले पेट्रोल अभी 41 रुपये महंगा है।
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 140 रुपये के आसपास है। यानी भारत के मुकाबले श्रीलंका में पेट्रोल करीब 39 रुपये महंगा है। नेपाल में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 136 रुपये तक पहुंच गई है। यहां भी पेट्रोल भारत से करीब 35 रुपये महंगा है।
बंग्लादेश में भी पेट्रोल करीब 109 रुपये लीटर है, यानी यहां भी पेट्रोल भारत से सस्ता नहीं है। म्यांमार में 142 रुपये। म्यांमार में पेट्रोल की कीमत भारत से करीब 41 रुपये अधिक है। चीन में पेट्रोल की कीमत 131.70 रुपये है। यहां भी पेट्रोल भारत के मुकाबले करीब 30 रुपये महंगा है।
अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में 46% की भारी उछाल
युद्ध के बीच अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में 46% की भारी बढ़ोतरी हुई है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 121.46 रुपये लीटर है। यानी अमेरिका में भी पेट्रोल भारत की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर महंगा है। हांगकांग दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 400 रुपये है।
मलावी में पेट्रोल 366.51 रुपये प्रति लीटर है। इजरायल में पेट्रोल जहां, 273.07 रुपये लीटर है वहीं, डेनमार्क में 263.82 रुपये। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 262.83 रुपये है। फिनलैंड में पेट्रोल 235.43 रुपये लीटर है तो ग्रीस में 234.43 और Liechtenstein में 234 रुपये लीटर है। स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत 233.15 और सिंगापुर में 231.87 रुपये लीटर है।
चुनाव बाद धड़ाधड़ बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के रेट
वैसे तो दाम बढ़ने के कयास चुनाव से पहले ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील से यह लगने लगा था कि दाम बढ़ेंगे। और ऐसा ही हुआ। एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई।
बता दें कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 110 डॉलर पर पहुंच गए हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


