
₹238 सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, 2025 में घरेलू ₹50 महंगा, 2026 में क्या होगा
LPG Price Review: दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया। पिछले 12 महीनों (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025) में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में औसतन ₹238 प्रति सिलेंडर की गिरावट दर्ज की गई।
LPG Price Review: पिछले एक साल में प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दामों में लगातार गिरावट का रुझान दिखा है, जो कुल 12-13% की कमी दर्शाता है। यह राहत केवल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को इस साल 50 रुपये का झटका लगा। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया।
शहरवार कुल बदलाव
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों ने व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। पिछले 12 महीनों (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025) में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में औसतन ₹238 प्रति सिलेंडर की गिरावट दर्ज की गई।
कब कितना सस्ता हुआ
जनवरी 2025 (₹14.50-16)
फरवरी (₹4-7)
अप्रैल (₹41-44.50)
मई (₹14.50-17)
जून (₹24-25.50)
जुलाई (₹57-58.50)
अगस्त (₹33.50-34.50)
सितंबर (₹50.50-51.50)
नवंबर (₹4.50-6.50) दिसंबर 2025 (₹10-10.50)
स्रोत: इंडियन ऑयल
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा जुलाई में (₹58.50), सितंबर में 51.50 रुपये और अप्रैल (₹41+) में घटे। जबकि दो छोटी बढ़ोतरी मार्च-अक्टूबर में क्रमश: 15.50 और 6 रुपये की हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तेल कीमतों में नरमी और सरकारी नीतियों से यह ट्रेंड बना। रेस्तरां, होटल और छोटे कारोबार अब मासिक ₹5000-10000 बचा रहे हैं। क्या 2026 में यह सिलसिला जारी रहेगा?
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। वहीं, कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है। जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है।
कैसे तय होती है एलपीजी की कीमत
'Import Parity Price' (IPP) पर आधारित है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर, फ्रेट, टैक्स आदि शामिल होते हैं। राज्य के अनुसार टैक्स और लॉजिस्टिक्स लागत के कारण विभिन्न राज्यों में दामों में अंतर रहता है।
सब्सिडी और उपभोक्ता प्रभाव
सरकार की उज्ज्वला योजना जैसी सब्सिडी पात्र उपभोक्ताओं का वास्तविक खर्च घटाती है। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जाती है।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



